У нас вы можете посмотреть бесплатно रीवा जिला न्यायालय परिसर में हंगामा, अधिवक्ताओं और यातायात पुलिस के बीच टकराव | или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
जिला न्यायालय परिसर में उस समय जमकर हंगामा खड़ा हो गया, जब अधिवक्ताओं की गाड़ियां गेट के पास खड़ी करने के निर्देशों के बीच यातायात पुलिस की गाड़ी न्यायालय के अंदर प्रवेश कर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यातायात प्रभारी की गाड़ी न्यायालय परिसर के भीतर घुसकर लाउडस्पीकर के माध्यम से एलाउंसमेंट कर रही थी, जबकि न्यायालय परिसर साइलेंट जोन घोषित है। बताया जा रहा है कि न्यायालय के अंदर यातायात व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से पहुंची यातायात पुलिस को अधिवक्ताओं के तीखे आक्रोश का सामना करना पड़ा। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि विरोध के बीच यातायात पुलिस को अपनी गाड़ी मौके पर ही छोड़कर वहां से हटना पड़ा। इस घटना के बाद अधिवक्ताओं का गुस्सा और भड़क उठा। अधिवक्ता पहले से ही चेंबर एलॉटमेंट को लेकर नाराज बताए जा रहे हैं। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने न्यायाधीशों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए न्यायालय परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक स्तर पर स्थिति को संभालने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल न्यायालय परिसर में तनाव का माहौल बना हुआ है। #Rewa #RewaNews #RewaUpdate #RewaLive #RewaBreaking #RewaCity #RewaMP #RewaMadhyaPradesh #RewaSamachar #RewaDistrict #RewaLocalNews #RewaViralNews #RewaPolitics #RewaCrimeNews #BharatParichayNews #BPN #TeamBharatParichay #AwazAapki #SawalAapkeAwazHamari