У нас вы можете посмотреть бесплатно भगवद गीता उर्दू में : डॉ. ख़लीफ़ा अब्दुल हकीम : Sayeed Alam in Hindi Studio with Manish Gupta или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
उर्दू में गीता ******** विश्व की शायद ही ऐसी कोई भाषा बची हो जिसमें गीता का अनुवाद नहीं हुआ है. सबसे पहला अनुवाद अकबर ने करवाया था फ़ैज़ी से जो उनके नवरत्नों में से एक थे. फ़ैज़ी ने हालाँकि फ़ारसी में अनुवाद किया था उर्दू में नही. और उर्दू में भी लगभग 60 अनुवाद हो चुके हैं. फिर सत्रहवीं शताब्दी के सैयद माटिन के तर्जुमे का भी ज़िक्र आता है जो पहला उर्दू-तर्जुमा था. उसके बाद बहुत से अनुवाद हुए - 'कृष्ण-बीती' के नाम से ख्वाजा हसन निज़ामी, और 'नग़्मा-ए-ख़ुदाबन्दी' के शीर्षक से मोहम्मद अजमल ख़ान ने भी गीता का अनुवाद किया है. अलामा इक़बाल भी अनुवाद करना चाहते थे क्योंकि उनका कहना था कि फ़ैज़ी गीता की आत्मा नहीं समझ पाए थे. महाराजा कृष्णप्रसाद को लिखे एक पत्र में अलामा लिखते हैं कि (उनके ख़त के अंग्रेज़ी अनुवाद का हिंदी तर्जुमा कर रहा हूँ) "मुझे लगता है कि संस्कृत के निहायत ख़ूबसूरत बन्दों को और किसी भाषा में रख पाना लगभग असंभव है. अगर वक़्त मिलता है तो मैं तर्जुमा करने की कोशिश करूँगा. और फ़ैज़ी की काबिलियत पर तो कोई शक नहीं है लेकिन कभी कभी यूँ लगता है कि वे ठीक तरह से गीता के सन्देश को समझ नहीं पाए." गीता का यही तो मज़ा है. हर पढ़ने वाला उसके अलग मायने निकाले. हर चलने वाले को अलग राह दिखाई पड़े. भक्ति-मार्गी हों अथवा कर्म-मार्गी या हर फ़लसफ़े की गलियों में प्रश्न-चिन्ह की तलवार ले कर घूमते ज्ञान मार्गी ही हों.. सभी की डगर पर गीता मशाल जलाती है. इसीलिए हर अनुवाद करने वाला इसे अलग नज़र से देखे. इसीलिए इतने सारे अनुवादों की भी कहीं सार्थकता है. स्वन्त्रता आंदोलन से जुड़े रहे रफ़ीक़ ज़कारिया (जिनके बहुत सारे कामों में से मुझे Indian Muslims : Where Have They Gone Wrong बहुत पसंद है) और डॉक्टर गोपीचंद नारंग को डॉ. ख़लीफ़ा अब्दुल हकीम का अनुवाद सर्वश्रेष्ठ लगा है. Dr. Khalifa Abdul Hakim, (1896-1959). He was a noted philosopher, poet, author of several books on Islam, Literature and a translator. He knew seven languages. Dr. Hakim’s educational career started at Lahore, was followed at Aligarh M.A.O. College, St Stephen’s College, Delhi (B.A./M.A), Heidelberg University (Ph.D). Dr. Hakim’s professional career started at Osmania University, Hyderabad Deccan where he was a founder Professor. Later he was on deputation for three years at Amar Singh College, Sirinagar College and later, Director of Education. From 1949-1959 he was founder Director Institute of Islamic Culture, Lahore till his demise. Punjab University has awarded him an LLD honor’s causa. His contributions are recognized by scholars in academic journals, annual memorial lectures and by students in Doctoral and Master’s theses. See http://www.khalifaabdulhakim.com for free download of all his books. Created by : Manish Gupta Thank you : Tanu Sharma ©Active Illusions [Film.bombay@gmail.com]