У нас вы можете посмотреть бесплатно Ola Uber Cab Driver और Customer दोनों क्यों हैं परेशान? Sharad Sharma Report или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
Ola Uber Cab Booking में क्या आपको कोई परेशानी आ रही है? क्या आप Cab Book करते हैं और बार-बार राइड कैंसिल होती रहती है? अगर हां तो यह वीडियो आपको जरुर देखना चाहिए और समझना चाहिए ऐसा क्यों हो रहा है। यह वीडियो देखकर ही आप समझ पाएंगे कि जिस तरह ग्राहक परेशान हो रहा है इस तरह टैक्सी चलाने वाले ड्राइवर भी परेशान हो रहे हैं। दरअसल टैक्सी चालकों का कहना है कि पिछले कुछ महीनो से जब से Ola Uber Rapido ने पास सिस्टम लागू किया है तब से उन्हें राइड के पहले से बहुत ही काम रेट मिल रहे हैं। कम रेट मिलने की वजह से उनके पास जो राइड आ रही है उसको वो कैंसिल कर रहे हैं क्योंकि थोड़ा बहुत तो चल जाता है लेकिन बहुत लंबी दूरी के लिए बहुत कम पैसे उनको दिए जा रहे हैं जिसमें खर्च निकालना भी मुश्किल है इसलिए मजबूर होकर उनका खाली होते हुए भी राइड कैंसिल करनी पड़ रही है। टैक्सी चालकों के मुताबिक पहले के सिस्टम के तहत प्रति राइट के हिसाब से ola Uber Rapido कंपनी अपना कमीशन लिया करती थी और बाकी पैसा हमको दे दिए करती थी लेकिन अब पूरे दिन के लिए कंपनी पहले उनसे एक तय रकम लेकर पास इशू करती है और उसके बाद बहुत ही कम दाम में राइड ऑफर करती है। क्योंकि इस सिस्टम में कंपनी के पास अपनी एक तयशुदा रकम आ जाती है जिसके बाद वो ग्राहक को यह दिखाती है कि कितने सस्ते में काम हो रहा है लेकिन टैक्सी चालक इसलिए परेशान है कि इतने काम में अगर काम करना पड़ेगा तो उनका खर्चा भी नहीं निकल पाएगा मुनाफा तो दूर की बात है। टैक्सी चालकों की शिकायत है कि क्योंकि इससे कमाई कम हो गई है इसलिए उनको ज्यादा घंटे गाड़ी चलानी पड़ रही है ताकि अपने खर्च निकाले जा सकें। इसके अलावा टैक्सी चालकों की शिकायत है कि कंपनी और सरकार उनकी सुरक्षा के बारे में बिल्कुल नहीं सोच रही। टैक्सी चालकों की शिकायत है कि ग्राहकों की सुरक्षा के लिए टैक्सी चालकों की KYC करवाई जाती है तो फिर कस्टमर की भी KYC करवाने में क्या दिक्कत है? हाल में एक टैक्सी ड्राइवर की हत्या के बाद टैक्सी ड्राइवर में डर का माहौल है। Sharad Sharma Report #delhi #uber #ola #olacabs #olacabdriver #ubercab #uberdriver #delhinews #sharadsharma #cabdriver #bharattaxi #news Join this channel to get access to perks: / @sharadsharmaonground