У нас вы можете посмотреть бесплатно Delhi Police Outer District Aman Vihar SHO Exposed in sting | अमन विहार SHO की दबंगई или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
एक तरफ जहाँ दिल्ली पुलिस कम्युनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए जनता को पुलिस की आँख और कान बनने की अपील करती है वहीँ दूसरी तरफ बाहरी दिल्ली के अमन विहार थाना में पुलिस की ये तमाम दलीलें उलटी पड़ती दिख रही हैं। थाने के SHO की दबंगई का खुलासा कर रही है कुछ कॉल रिकॉर्डिंग जिसमें SHO आम नागरिक को डरा धमका रहे हैं --- साथ ही भद्दी गालियॉँ और जाती सूचक शब्दों का प्रयोग भी शर्मनाक तरीके से कर रहे हैं। इस ऑडियो को हम आपको पूरा सुना भी नहीं सकते। इस ऑडियो में जो आवाज गालियाँ और धमकियाँ देते सुन रहे हैं वो आवाज दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर की है। इंस्पेक्टर सूर्य प्रकाश बहरहाल बाहरी दिल्ली के अमन विहार थाने में बतौर SHO तैनात हैं। इतनी बड़ी जिम्मेदारी वाले पद पर रहते हुए इनकी भाषा और धमकाने वाला ये अंदाज वाकई हैरान करता है। महिलाओं को गन्दी गन्दी गालियाँ , क्षेत्र के पूर्व विधायक को भी गालियां --- नशे के अवैध कारोबार का खुलासा करने वाले पर ही मुक़दमे की धमकी -- ये तेवर हैं SHO अमन विहार के। हमने बात की संजय नाम के इस शख्स से जिसने विस्तार से बताया की ये धमकी भरे फ़ोन कॉल्स उसे SHO अमन विहार ने आखिर क्यों किया। बाहरी दिल्ली के अमन विहार क्षेत्र में जुआ - सट्टा और नशे का अवैध कारोबार जोरों पर है। इस वीडियो में हम आपको स्मैक की खरीदे फरोख्त की तस्वीरें दिखा रहे हैं। ये तमाम सबूत पुलिस को भी मुहैया कराये जा चुके हैं , लेकिन हैरानी की बात है की पुलिस इन दोषियों के खिलाफ दबिश बढ़ने के बजाये शिकायतकर्ता को ही फांसने में लगी है। कमरे के सामने पूरे रौब के साथ खुद SHO अमन विहार ने स्वीकार कर लिया की ये ऑडियो उन्ही की है और ये शब्द भी उन्होंने ही कहे हैं। अब देखने वाली बात होगी की SHO अमन विहार के इस शर्मनाक हरकत पर दिल्ली पुलिस के आला अधिकारीयों का क्या रुख रहता है।