У нас вы можете посмотреть бесплатно #AURAIYA или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
औरैया। कहते हैं कि कुछ दर्द ऐसे होते हैं जिन्हें शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता, उन्हें सिर्फ समझा और महसूस किया जा सकता है। बुधवार की दोपहर औरैया शहर के अंतर्गत मंडी समिति के समीप कुछ प्रवासी मजदूर सैकड़ों मील का लंबा सफर तय करके पैदल अपने घरों को जाते दिखे, जिनके पैरों में न तो चप्पलें थीं और न ही जेब में उन्हें खरीदने के लिए पैसे। इस पर वहां से गुजर रहे इटावा सांसद डॉक्टर रामशंकर कठेरिया के नजदीकी सामाजिक कार्यकर्ता भूपेश अग्रवाल ने उनके दर्द को समझा और आनन-फानन उनके लिए बाजार से चप्पलें मंगाई। करीब एक सैकड़ा से अधिक लोगों को उन्होंने चप्पलें मुहैया कराई ताकि उनका सफर कुछ आसान हो सके। इस दौरान भूपेश अग्रवाल ने कहा कि वह तो मात्र एक जरिया हैं जो लोगों की मदद करने के लिए आए हैं। मदद तो सिर्फ ईश्वर करता है इंसान तो उनके आदेशों का पालन करते हैं। श्री अग्रवाल ने बताया कि जब उन्होंने नंगे पर चल रहे लोगों को तपती धूप में देखा तो उन्हें इस बात का कष्ट हुआ और उन्होंने शहर के गणमान्य लोगों से अपील की कि इन लोगों को राहत दिलाए जाने के लिए चप्पलों का वितरण कराया जाए। इस पर शहर के लोगों ने उनकी बात समझी और पैदल चल रहे मजदूरों के लिए चप्पलों की व्यवस्था कराई।