У нас вы можете посмотреть бесплатно कुंजापुरी देवी मंदिर 51 सिद्ध पीठो में से 1 सिद्धपीठ, जाने सम्पूर्ण कहानी | Rishikesh или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
"जय माता दी, आपका हमारे कार्यक्रम दर्शन में हार्दिक अभिनंदन... भक्तो, भारत देश की भूमि की विशेष महत्ता है यहाँ भगवान युग-युग कल्प-कल्प में अवतार लेते हैं और जीवो का कल्याण करते हैं, और इस देश की देव भूमि कहे जाने वाले उत्तराखंड का महत्त्व भी अति विशेष है, यहाँ पर तीर्थ स्थलों के रूप में भगवान् के विभिन्न स्वरुप की शक्तियां विराजित हैंI इन्ही तीर्थ स्थलों में एक अति दिव्य स्थान है जहाँ शक्ति भगवती भक्तो पर विशेष कृपा कर उनकी समस्त अभिलाषाओं को पूरा करती हैं, यहाँ भगवती साक्षात् कुंजापुरी रूप में विराजमान है, तो भक्तो आइये दर्शन करते हैं माँ ""कुंजापुरी देवी मंदिर"" के। भक्तो माँ शक्ति भगवती का मायका कनखल हरिद्वार के पास है, एक बार जब माँ सती के पिता दक्ष प्रजापति ने महायज्ञ का आयोजन किया तो उन्होंने सभी देवी-देवताओ को यज्ञ का निमंत्रण भेजा परन्तु भगवान शिव को उन्होंने यज्ञ में आमंत्रित नहीं किया,पर देवी सती ने अपने पिता प्रजापति दक्ष के यज्ञ में जाने की प्रार्थना शिव से की, भगवान शिव ने देवी सती को समझाया कि हमें यज्ञ में नहीं जाना चाहिए, पर सती बार बार अपने पिता के यज्ञ में जाने का आग्रह करने लगी, और अपने हठ से अपने पिता दक्ष के यज्ञ में पहुँच गयी, यज्ञ में सती देवी को देखकर दक्ष ने सबके सामने भगवान शिव की निंदा और बुराई करना प्रारम्भ कर दी, अपने पति शिव का ऐसा निरादर देखकर सती देवी ने यज्ञ कुंड में अपने शरीर की आहुति दे दी, जब भगवान् शिव को ये पता चला तो उन्होंने अपनी जटाओ से वीरभद्र को उत्पन्न कर दक्ष के यज्ञ के साथ ही दक्ष का भी नाश कर दिया और सती देवी के प्राणहीन शरीर हो लेकर तांडव करने लगे, तब भगवान् विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से सती देवी के शरीर के टुकड़े कर दिए माँ सती के शरीर के अंग जहाँ जहाँ गिरे वहीँ शक्ति पीठ बन गएI इस प्रकार माँ सती के शरीर के अंगो से 51 शक्ति पीठ बने, यहाँ इस स्थान पर माँ सती का वक्ष स्थल गिरा था इसलिए इस स्थान को कुंजापुरी धाम कहते हैंI ये 51 सिद्ध पीठो में से एक सिद्ध पीठ है, ये स्थान सिद्ध पीठ के साथ शक्ति पीठ भी है, यहाँ माँ करुणामई ममतामई है। जो भक्तो की कामनाओ की सिद्धि अति शीघ्र करतीं हैं। Disclaimer - यहाँ मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहाँ यह बताना जरूरी है कि तिलक किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। #devotional #kunjapuridevitemple #hinduism #devimandir #temple #tilak