У нас вы можете посмотреть бесплатно कैसा रचा गया PNB बैंक घोटाले का खेल।झुंझुनू एसपी ने कर दिया खुलासा।मुख्य आरोप जा रहा था सु*साइड करने или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
पुलिस थाना नवलगढ़ पंजाब नेशनल बैंक, नवलगढ़ में हुए फर्जी गोल्ड लोन घोटाले का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार • पंजाब नेशनल बैंक नवलगढ़ में गोल्ड लोन के नाम फर्जी खाते खोलकर गोल्ड लोन में हेराफेरी करने के मुख्य आरोपी पूर्व बैंक मेनेजर अमित जांगिड तथा बैंक में बीसी चलाने वाले सन्तोष सैनी को किया गया गिरफ्तार। • पूर्व बैंक मेनेजर अमित जांगिड़ के शेयर मार्केट में 2.5 करोड रुपये का नुकसान हुआ था। • पूर्व बैंक मेनेजर अमित जांगिड को मथुरा उतरप्रदेश से दस्तयाब किया गया। • पूर्व बैंक मेनेजर अमित जांगिड रेल के आगे कूदकर करना चाह रहा था आत्महत्या। • पूर्व बैंक मेनेजर अमित जांगिड़ ने अपने नाम से करवा रखा था 04 करोड़ का बीमा। • बैंक मेनेजर व सन्तोष ने बैंक से सोना गायब व हेराफेरी कर बैंक में डकैती डलवाने की रचि थी साजिश। • डकैती के लिये 20 लाख रुपये दिये थे एडवांस, सोना ओर डीवीआर करनी थी डकैती के माध्यम से गायब। • कुछ गोल्ड इन्होने स्वंय के पास ही रखने की बात अनुसंधान से आई सामने। • सहयोगियो के माध्यम से बैंक का असली सोना अन्य बैंकों में रखकर गोल्ड लोन लेना भी आ रहा है सामने। • अमित जांगिड़ की महिला मित्र को भी बैंक में जमा सोना देकर अन्य बैंक में गोल्ड लोन करवा रखा था। • बैंक मेनेजर अमित जांगिड़ के पास अकूत संपति जिनमें 02 महंगी कार तथा 01 बुलेट बाईक, सीकर के पोश इलाके में तीन मंजिला निर्माणाधीन मकान तथा गांव में डेयरी फार्म जिसमें 100 से अधिक देशी/विदेशी नस्ल की गायें तथा 02 पीकअप गाडी की अनुसंधान से हुई पुष्टी। • बैंक मेनेजर अमित जांगिड़ ने पत्नी के नाम से गुढा में ले रखी है जमीन। • 5 हजार की नोकरी करने वाले बीसी चलाने वाले सन्तोष के पास भी है कई दुकान ,प्लाट व मकान। • अन्य सपंतियों की जांच की जा रही तथा अन्य सहयोगियों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा। बृजेश ज्योति उपाध्याय आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला झुन्झुनू द्वारा पंजाब नेशनल बैंक नवलगढ़ शाखा में गोल्ड लोन के माध्यम से फर्जी अकाउण्टस खोलकर नकली सोना रखना तथा असली गोल्ड को गायब कर लगभग 06 करोड़ रुपये से अधिक राशि का गोल्ड गबन की वारदात को गंभीरता से लेते हुये वारदात के शीघ्र खुलासे व आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु दिये गये दिशा निर्देशों की पालना में श्री देवेन्द्रसिंह राजावत आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जिला झुन्झुनूं के मार्गदर्शन व वृताधिकारी वृत नवलगढ श्री महावीर सिंह आरपीएस के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी नवलगढ़ श्री अजय सिंह पुलिस थाना नवलगढ़ व श्री सरदारमल उनि. प्रभारी डीएसटी के नेतृत्व मे विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम में कानिस्टेबल श्री नरेन्द्र कानि 1366 थाना नवलगढ, श्री अमित कानि. 269 डीएसटी ने कड़ी मेहनत व लगन से घटनास्थल से लेकर मुख्य आरोपी की तकनीकी साक्ष्य व मानवीय आसूचना के आधार पर पीछा कर पूर्व बैंक मेनेजर अमित जांगिड़ को मथुरा यूपी से तथा इस वारदात में मुख्य सहयोगी सन्तोष सैनी नवलगढ़ को दस्तयाब कर बाद पूछताछ जुर्म स्वीकार करने पर प्रकरण में गिरफ्तार किया गया। घटना विवरण- दिनांक 01.02.26 को परिवादी श्री मुकेश सिहाग पुत्र श्री लोकराम सिहाग जाति जाट उम्र 45 साल निवासी भोजा का बास थाना पिलानी जिला झुन्झुनू राजस्थान हाल वरिष्ठ शाखा प्रबन्धक पंजाब नेशनल बैक शाखा नवलगढ जिला झुन्झुनू ने रिपोर्ट पेश की कि पंजाब नेशनल बैंक एक वितिय संस्था है जो बैंकिग का कार्य करती है इसके साथ ही गोल्ड के आभूषणों पर लोन देने का भी व्यवसाय करती है। बैंक द्वारा अपने ग्राहकों को गोल्ड ऋण (Gold Loan) प्रदान किया जाता है, जिसके अंतर्गत ग्राहकों द्वारा गिरवी रखे गए गोल्ड (स्वर्ण) आभूषण बैंक की शाखा के स्ट्रॉन्ग रूम में स्थित गोल्ड सेफ (Gold Safe) में सुरक्षित रखे जाते हैं। उक्त गोल्ड सेफ द्वि-नियंत्रण(Dual Control) प्रणाली के तहत दो चाबियों से खुलती है जो कि शाखा के अलग-अलग अधिकारियों के पास रहती है। उक्त शाखा में स्थित गोल्ड सेफ की संयुक्त अभिरक्षा की जिम्मेदारी अमित कुमार पुत्र मातादीन (तत्कालीन शाखा प्रबंधक) व अनन्त प्रकाश चौधरी पुत्र ओमप्रकाश की थी। दिनांक 28.01.2026 को बैंक शाखा में कार्यरत उप-प्रबंधक, श्रीमति सीमा महला, PF 5147718, द्वारा गोल्ड सेफ की संयुक्त अभिरक्षा का चार्ज लेने से पूर्व की गई जांच के दौरान यह पाया गया कि गोल्ड ज्वैलरी को संरक्षित रखने वाले कुछ पैकेटों से छेड़छाड़ की गई है। तथा अनेक गोल्ड (स्वर्ण) पैकेट्स के साथ छेड़छाड़ की गई है तथा उनमें रखे गए मूल स्वर्ण आभूषणों (गोल्ड ज्वैलरी) को निकालकर उनके स्थान पर नकली आभूषण (Spurious Jewellery) आदि रख दिया इत्यादी पर गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरु किया गया। अपराध का तरीका- मुख्य आरोपी अमित जांगिड़ (पूर्व बैंक मेनेजर ) ने सन्तोष सैनी के माध्यम से फर्जी गोल्ड लोन खाता खोलने हेतु रुपयों तथा गोल्ड का लालच देकर सन्तोष के परिवार, स्वयं के परिवारजन एव जानकारों के आनलाईन खाता खोलकर गोल्ड पर फर्जी खाताधारकों से बैंक में ही ओटीपी प्राप्त कर गोल्ड लोन के रुपयों का बैंक में विड्रोल प्राप्त करते जिसमें कुछ रुपये सन्तोष रख लेता तथा बाकी के रुपये मैनेजर अमित जांगिड़ अपने पास रख लेता तथा पैकेट में बैंक के अन्दर रखे असली गोल्ड के पैकेट में छेडछाड़ कर पैकेट से गोल्ड बाहर निकालकर फर्जी गोल्ड लोन किये जाकर पैकेट में रखकर वापस बैंक के सेफ में रख देते थे तथा कस्टमर के असली पेकेट में नकली गोल्ड रखकर पैकेट वापस जमा कर देते तथा पकड में नही आयें इसलिए अपने विश्वास पात्र सहयोगियों के माध्यम से कस्टमर के असली गोल्ड लोन पेकेट से कुछ गोल्ड निकालकर बाहर अन्य बैंको में गोल्ड रखकर गोल्ड लोन करवाकर लोन के रुपये अपने पास रख लेते थे। इसके बाद असली गोल्ड के कुछ पैकेट बाहर निकलाकर दोनों आरोपी अपने सहयोगियों के माध्यम से बाहर से किराये पर लड़के बुलाकर बैंक में डकैती डलवाकर असली गोल्ड मार्केट में खपाने का