У нас вы можете посмотреть бесплатно Difficult Relationship | रिश्तों की लक्ष्मण रेखा | Harshvardhan Jain или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
#DifficultRelationship #रिश्तों_की_लक्ष्मण_रेखा #harshvardhanjain - Respect your limits to make yourself a person of limitless achievements. Success depends only on your own principles of righteousness. Don't cross the line of credibility to become an example in the world of incredible leadership. जिस प्रकार कमल कीचड़ में खिलता है, उसी प्रकार सफलता की उड़ान मर्यादा के पंखों से होती है। सफलता कोई पुरस्कार नहीं है, बल्कि सफलता चरित्र निर्माण का दूसरा नाम है। सफलता हमारी पहचान का नाम है, विश्वास का नाम है, मर्यादा का नाम है और अनमोल व्यक्तित्व का नाम है। सफल लोगों ने अपने व्यक्तिगत सिद्धांतों की सीमा रेखा बना रखी है, अपनी व्यापारिक मर्यादा की सीमा रेखा बना रखी है और अपनी कल्पनाओं की असीमित संभावनाओं की विस्तारवादी सीमा रेखा बना रखी है। दुनिया में विश्वास बनता नहीं है बल्कि विश्वास कमाना पड़ता है, नाम बनता नहीं है नाम कमाना पड़ता है, सफलता मिलती नहीं है सफलता कमानी पड़ती है, डिग्री मिलती नहीं है डिग्री कमानी पड़ती है। इस जीवन में सिर्फ जन्म मिलता है उसके बाद सब कुछ कमाना पड़ता है। कुछ भी मुफ्त में नहीं मिलता है। हर चीज की एक कीमत होती है, जो हमें चुकानी पड़ती है। मर्यादा का सम्मान करने वाले लोग सम्मान का पात्र बनते हैं, विश्वास का पात्र बनते हैं और सफलता का पात्र बनते हैं। आप मर्यादा के घोड़े पर सवार होकर पूरी दुनिया जीत सकते हैं क्योंकि लोगों का विश्वास आप से जुड़ जाता है, लोगों के सपने आप से जुड़ जाते हैं और लोगों के रास्ते आपसे जुड़ जाते हैं। रिश्तों की लक्ष्मण रेखा अर्थात् मर्यादा, सफलता की सीढ़ी बन जाती है। सफलता के आसमान पर उड़ान भरने के लिए मर्यादा के पंखों का सहारा लेना पड़ता है। दुनिया में अनंत काल तक सदाबहार रहने वाली सफलता वही व्यक्ति प्राप्त करता है जो अपने सैद्धांतिक संस्कारों का डंका बजा देता है। व्यक्ति के अपने व्यक्तिगत सिद्धांत ही सफलता के लिए प्रेरक का काम करते हैं। व्यक्ति के कर्मों से बड़ी कोई किताब नहीं होती है। कर्म ही सबसे बड़े गुरु बन जाते हैं। आपके कर्म ही आपको लीडर या फॉलोअर बनाते हैं। आपके विचार और कल्पनाएं ही भविष्य से रेस मिलाती हैं। व्यापार विश्वास के कंधों पर सवार होकर दुनिया में खुद का विस्तार करता है। आपके भविष्य का उत्तरदायित्व आपके कंधों पर हैं। आप जैसा व्यवहार दूसरों के साथ करते हैं, वही व्यवहार आपको चक्रवृद्धि ब्याज की तरह लौटकर मिलता है। आप जैसे बीज बोते हैं वैसी ही फसल तैयार होती है। आप जैसे शब्द प्रयोग करते हैं, वैसी ही प्रतिध्वनी आपको सुनाई देती है। आप जैसे प्रयोग करते हैं वैसे ही परिणाम मिलते हैं। विश्वास की लगाम थाम कर आप भविष्य को नियंत्रित कर सकते हैं, संतुलित कर सकते हैं और अपने अनुकूल बना सकते हैं। आपको अपनी छवि के अनुसार नियम व सिद्धांत बनाने चाहिए क्योंकि आप ही अपनी छवि के निर्माता हैं और आप ही अपने भविष्य के निर्माता हैं। आप जैसी अपनी छवि दुनिया को दिखाते हैं, वही छवि आपकी पहचान बन जाती है। आप जैसी तस्वीर लोगों को दिखाते हैं, वही तस्वीर आपका ट्रेडमार्क जाती हैं। आप जैसे विचार दुनिया को बताते हैं, वही विचार आप की विचारधारा बन जाते हैं। अपने भविष्य की छवि को अपनी कल्पनाओं में रखकर सिद्धांत बनाने से आप के सिद्धांत दुनिया के सिद्धांत बन जाते हैं। जिस दिन आप के सिद्धांत लोगों ने अपनाना शुरू कर दिया, उसी दिन से आपकी सफलता ब्रह्मांड में सूर्य की तरह अपनी चमक बिखेरती है। CONTACT US: 📧 Email: highcaliberindia@gmail.com 📱 Mobile: +918824183845 FOLLOW US: 📷 Instagram: / harshvardhanjainofficial 📘 Facebook: / harshvardhanjainofficial 🐦 Twitter: / crownhvj 📢 Telegram: https://telegram.me/harshvardhanjain1008 JOIN OUR MEMBERSHIP: 💻 Click this link to join: / @harshvardhanjain VISIT OUR WEBSITE: 🌐 www.harshvardhanjain.in ! आव्हान ! प्यासे का नदी से मिलना तय है | 🎥 • Видео .