У нас вы можете посмотреть бесплатно Ghaziabad : ज्ञान किरण Foundation द्वारा भव्य एनुअल फंक्शन – मंच पर बच्चों की उत्तम प्रस्तुति или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
गाजियाबाद के वैशाली स्थित जी-9, एक्सप्रेस अपार्टमेंट्स, सेक्टर-4 में ज्ञान किरण फाउंडेशन एन जी औ द्वारा एनुअल फंक्शन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को निखारना और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद बच्चों ने नृत्य, गीत, कविता-पाठ और विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। अभिभावकों और अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। संस्था कई वर्षों से शिक्षा, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। महिलाओं व युवा पीढ़ी को कौशल विकास की ट्रेनिंग देने जैसे सिलाई, कढ़ाई, लिफ़ाफ़े बनाना, पार्लर और मेकअप करना आदि सिखाते है ताकि वह अपने जीवन मे स्वरोजगार के अवसर बना सके । फाउंडेशन का लक्ष्य जरूरतमंद बच्चों को बेहतर मौका प्रदान कर उन्हें आत्मविश्वासी और सक्षम नागरिक बनाना है। संस्था की प्रतिनिधि कल्याणी सक्सेना ने अपने संबोधन में कहा, “हमारा प्रयास है कि हर बच्चे को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिले। वार्षिक उत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बच्चों के सपनों को उड़ान देने का माध्यम है।” कार्यक्रम में मुख्यअतिथि जिसमें डाबर के सीनियर मैनेजर अमित शर्मा, बालाजी एक्शन बिल्डवेलटेक के प्रतिनिधि अमित सिंघल, रूपल अग्रवाल, आई.टी. डायरेक्टर अश्वनी चोपड़ा, रोटरी इंदिरापुरम से सुनील जिंदल, पार्सन्स न्यूट्रिशनल प्रा. लि., साहिबाबाद के ग्रुप हेड संदीप सिंह, रोशन स्मृति अस्सिटेड लिविंग केअर होम के संस्थापक डॉ. बिपिन चौहान, फॉर्च्यून बिल्डर्स प्रा. लि. आदित्य विक्रम सुनेजा, प्रमोद कुमार सिंघल आदि मौजूद रहे । कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। बड़ी संख्या में अभिभावक, स्थानीय निवासी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संस्था ने भविष्य में भी सामाजिक और शैक्षिक गतिविधियों के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन लाने की प्रतिबद्धता दोहराई। #GyaanKiranFoundation #AnnualFunction2026 #NGOEvent #GhaziabadEvent #VaishaliGhaziabad #KidsTalent #CulturalProgram #ChildrenPerformance #DancePerformance #SingingPerformance #PoetryRecitation #SchoolAnnualFunction #SocialWork #ChildDevelopment #EducationForAll #CommunityEvent #SkillDevelopment #NGOIndia #AwardCeremony #KidsEvent