У нас вы можете посмотреть бесплатно छिन्दवाड़ा के चमत्कारी नारियल वाले हनुमान जी मंदिर | हनुमान जयंती | मध्य प्रदेश | 4K | दर्शन 🙏 или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
श्रेय: लेखक - याचना अवस्थी भक्तों नमस्कार,,,आप सभी का हमारे यात्रा कार्यक्रम दर्शन में हार्दिक अभिनन्दन... हम आपको अपने इस कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न धार्मिक, पौराणिक तीर्थ स्थलों के तथा ऐतिहासिक स्थानों के दर्शन करवाते आये हैं...इसी श्रंखला में आज भी हम आपको ऐसे दिव्य स्थान के दर्शन करवाने जा रहे हैं... जहाँ हर रोज़ भक्तों की सिर्फ मनोकामनाएं ही पूर्ण नहीं होती बल्कि उनके दुखों की सुनवाई भी होती है... हम बात कर रहे हैं मध्य प्रदेश के छिन्दवाड़ा में स्थित “श्री केसरीनंदन हनुमान मंदिर” अर्थात “नारियल वाले हनुमान जी मंदिर” की... मंदिर के बारे में: भक्तों, विश्व में मारुतिनंदन, रामभक्त पवनपुत्र हनुमान जी के बहुत से मंदिर हैं जो वर्षों से असंख्य भक्तों की आस्था का केंद्र बने हुए हैं... इन्ही में से एक बहुत ही प्राचीन एवं महत्वपूर्ण मंदिर है मध्य प्रदेश के छिन्दवाड़ा जिले में स्टेशन रोड पर तिलक मार्केट में स्थित केसरीनंदन हनुमान जी मंदिर... जो की वर्षों से असंख्य नारियल की तोरनों से पटा होने के कारण अब नारियल वाले हनुमान जी मंदिर के नाम से ज्यादा प्रसिद्द है... मंदिर शहर के व्यस्ततम इलाके में स्थित होने के कारण मंदिर के बाहर ही भोग प्रसाद व पूजा सामग्री की बहुत से दुकाने हैं... जहाँ से श्रद्धालु बजरंगबली को अर्पित करने के लिए भोग व अन्य पूजा सामग्री खरीद सकते हैं... हनुमान जी के इस अलौकिक रूप के दर्शन करने हर रोज़ अनगिनत भक्त दूर दूर से आते हैं... यहाँ विराजित बज्रंबली की प्रतिमा की एक खासियत यह भी है की सामन्यतः हनुमान जी के सभी मंदिरों में उनकी प्रतिमा दक्षिण मुखी होती है... किन्तु अयोद्धया के हनुमानगड़ी मंदिर के बाद यह दूसरा ऐसा मंदिर है जिसमे हनुमान जी की प्रतिमा पूर्व मुखी होते हुए बजरंगबली बाल रूप में विराजमान है... जिसमे प्रतिमा के रूप में सिर्फ हनुमान जी के मुख के दर्शन होते हैं... कहा जाता है मंदिर हज़ारों साल पुराना है। यहां पवन पुत्र एक नीम के पेड़ के नीचे अग्निकुंड में विराजित हैं। मंदिर का गर्भग्रह: मंदिर की एक खासियत यहाँ का गर्भग्रह भी है जो की कुबेर यंत्र के रूप में बना है जिसके एक कोने पर पंचमुखी हनुमान जी का गरुण रूप, दूसरे कोने पर वराह रूप, तीसरे कोने पर नरसिंह रूप व चौथे कोने पर अश्व रूप विराजित है... एवं बीच में नीचे की ओर हनुमान जी एक कुंड में पूर्वमुखी होकर विराजमान हैं... एवं इनके साथ ही इनके आराध्य भगवान् श्री राम, माता सीता एवं लक्ष्मण जी के साथ राम दरबार के रूप में विराजित हैं... वहीँ पर ऊपर की ओर सूर्य देव की प्रतिमा के भी दर्शन होते हैं...ठाकुर जी महाराज भी यहीं विराजित हैं...श्रद्धालु यहाँ हनुमान जी का एवं राम दरबार का दर्शन पूजन कर अपनी अर्जी हनुमान जी को अर्पित करते हैं... मंदिर परिसर: केसरीनंदन के इस मंदिर की बहुत सी अनोखी विशेषताएं हैं...जिसके कारण यह मंदिर जाने कितने वर्षों से लाखों भक्तों के श्रद्धा एवं विश्वास का केंद्र बना हुआ है... यहाँ आने वाले भक्तों को एक दिव्य शान्ति का अनुभव होता है.. मंदिर में प्रवेश करते ही सर्वप्रथम गौरीशंकर पुत्र गणेश जी के दर्शन होते हैं... इनके पश्चात भक्त हनुमान जी एवं राम दरबार के दर्शन करने के साथ ही यहाँ विराजमान भगवान् भोलेनाथ के दर्शन पूजन करते हैं... यहाँ शनिदेव की भी प्रतिमा विराजमान है...जहाँ भक्तों द्वारा शनिवार व मंगलवार तेल चढ़ाया जाता है एवं दिए जलाये जाते हैं...यहाँ दुर्गा जी की प्रतिमा के भी दर्शन होते हैं... केसरीनंदन मंदिर का यह परिसर सीमेंट या पत्थर की दीवारों या टाइल्स के फर्श से नहीं बना अपितु यहाँ हनुमान जी को शुकराना के रूप में भक्तों द्वारा बांधे गए नारियल की दीवारें हैं... मंदिर के प्रवेशद्वार पर नारियल की झालर ही बंधनवार के रूप में लगी हुई है... मंदिर परिसर मिटटी का होने के कारण इसे रोज़ाना गाय के गोबर से लीपा जाता है गर्भग्रह की दीवारें बहुत ही सुंदर रंगों से लिखे गए श्री राम नाम से सुशोभित होती हैं... नारियल से ढकी हुई दीवारों के बीच अगर थोड़ा भी स्थान बचता है तो वो स्थान हनुमान जी की आत्मा श्री राम के नाम से सजा हुआ है... इस मंदिर की एक और भी विशेषता है। मंदिर परिसर में पीपल और बड़ दोनों वृक्ष एक साथ ही जमीन से उगे हैं। जड़ों से निकले दोनों वृक्षों के तने भी एक दूसरे से लगे दिखते हैं। हनुमान जी की अदालत: बजरंगबली के इस मंदिर की एक ख़ास बात यह है की यहाँ हनुमान जी अपने भक्तों की सुनवाई करते हैं... कहा जाता है लोग शासन प्रसाशन से ज्यादा अपनी समस्या को लेकर भगवान के भरोसे होते हैं। यह भक्तों की भावना आस्था है, कि वे भगवान को लिखित शिकायत दर्ज कराते हैं,उनकी इस दरबार में सुनवाई होती है। मनोकामना पूर्ण होने पर: लोगों का विश्वास है, अंजनिपुत्र – केसरीनंदन हनुमान जी के इस मंदिर में आने वाले सभी भक्तों की मनोकामनाएं बजरंगबली अवश्य पूरी करते हैं...मनोकामना पूर्ण होने पर भक्त यहाँ आकर अपनी श्रद्धा या संकल्प के अनुसार बजरंगबली को नारियल अर्पित करते हैं...इस नारियल को यहाँ फोड़ के नहीं बल्कि परिसर में ही कहीं बाँध दिया जाता है... Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि तिलक किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. #devotional #hinduism #kesarinandanhanumanmandir #hanuman #hanumanjayanti #travel #vlogs #madhyapradesh #temple