У нас вы можете посмотреть бесплатно DUMKA LIVE NEWS/BJP हेमंत सरकार के खिलाफ दुमका में भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
*हेमंत सरकार के खिलाफ दुमका में भाजपा का जोरदार आक्रोश प्रदर्शन* दुमका, झारखंड – राज्य की हेमंत सोरेन सरकार की कथित भ्रष्ट, असंवेदनशील और दिशाहीन नीतियों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने दुमका प्रखंड मुख्यालय में जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन भाजपा के दुमका सदर, गांदो और नगर मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार की विफलताओं को लेकर राज्य की जनता की आवाज बुलंद की और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व गांदो मंडल के गणपति पाल, सदर मंडल के मणिलाल गृही और नगर मंडल संयोजक दीपक स्वर्णकार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुनील सोरेन और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. अमिता रक्षित ने भाग लिया और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आंदोलन को मजबूती दी। पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि हेमंत सरकार का कार्यकाल घोटालों, लूट और अराजकता से भरा हुआ है। न युवाओं को रोजगार मिला, न किसानों को समर्थन और न ही महिलाओं को सुरक्षा। उन्होंने कहा कि अब “हेमंत सरकार हटाओ, झारखंड बचाओ” का नारा हर गली और गांव में गूंजेगा। डॉ. अमिता रक्षित ने कहा कि झारखंड की महिलाएं असुरक्षित हैं और बेटियाँ डर के माहौल में जी रही हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार की स्थिति बेहद खराब है और भाजपा हर उस नागरिक के साथ खड़ी है जो इस कुशासन से पीड़ित है। प्रदर्शन के बाद भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार की विफलताओं को लेकर दुमका उपायुक्त के नाम एक ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में कानून व्यवस्था की बहाली, किसानों को बकाया भुगतान, पेसा कानून लागू करने, राशन और प्रमाण पत्र की प्रक्रिया में पारदर्शिता, स्कूल-अस्पताल की हालत सुधारने जैसे कुल 15 प्रमुख मांगें शामिल थीं। इस मौके पर भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें अमरेंद्र सिंह, मार्शल टुडू, गुंजन मरांडी, दीपक बाउरी, नवल किस्कू, दिनेश सिंह, ममता साह, ओम केसरी, संतोष साह, शंकर तिवारी, अजय राय और कई अन्य शामिल थे। भाजपा ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन केवल शुरुआत है। जब तक राज्य में पारदर्शी और जनहितैषी शासन नहीं आता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। *#BJPProtest #DumkaNews #HemantSorenSarkar #JharkhandPolitics #झारखंड\_बचाओ #जनविरोधी\_नीति #BJPVsJMM #DumkaLiveNews*