У нас вы можете посмотреть бесплатно 12वीं की छात्रा को गोली मारने वाले गिरफ्तार सिरफिरे आशिक ने पुलिस पर चलाई गोली или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 6 नवंबर। फरीदाबाद में 12वीं की छात्रा को गोली मारने वाले गिरफ्तार सिरफिरे आशिक ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने सिरफिरे आशिक घायल हो गया। पुलिस आरोपी को हथियार की बरामदगी के लिए लेकर गई थी। जहां पर उसने मौका देखकर पुलिस पर गोली चला दी। आरोपी युवक ने 3 नवंबर की शाम को श्याम कॉलोनी बल्लभगढ़ में 12वीं कक्षा की छात्रा को गोली मार दी थी और फरार हो गया था। जिस पर थाना शहर बल्लभगढ़ में मामला दर्ज किया गया था। सहायक पुलिस आयुक्त अपराध वरुण कुमार दहिया ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान बताया कि आरोपी की तलाश के लिए क्राइम ब्रांच की चार टीमों को निर्देशित किया गया, जिनके द्वारा बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों में आरोपी की तलाश के काफी प्रयास किया। अनंतः क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 की टीम को सफलता मिली और 5 नवंबर को आरोपी जितेंद्र उर्फ जतिन निवासी सिरमथला जिला गुरुग्राम को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने आगे जानकारी दी कि जितेंद्र ने पूछताछ में बताया कि उसके पास एक और अवैध हथियार है, जिसको उसने गांव कबूलपुर के पास छुपा रखा है। जिस पर अपराध शाखा की टीम निशानदेही व बरामदगी के लिए आरोपी को लेकर गांव कबूलपुर क्षेत्र में मौके पर पहुंची। वहां पर आरोपी को अवैध हथियार बरामद कराने को कहा गया तो इसी दौरान आरोपी ने अचानक मौका देखकर वहां पर पड़े पत्थरों के ढेर से अवैध हथियार निकाल कर पुलिस पर फायर कर दिया और भागने लगा। आरोपी को रुकने के लिए कहा गया तो उसने दोबारा पुलिस टीम पर फायर किया, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। जिसको इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में दाखिल कराया गया। घटनाक्रम के संबंध में थाना सेक्टर 58 में जितेंद्र उर्फ जतिन के विरुद्ध हत्या के प्रयास से संबंधित धाराओं के अंतर्गत् मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की स्थिति सामान्य है। मौका से एक देशी पिस्टल, 4 रौंद और 2 खाली रौंद मिले। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस महानिदेशक हरियाणा ओ.पी. सिंह द्वारा 5 से 20 नवंबर तक ऑपरेशन ट्रेकडाउन की शुरुआत की गई है जिसके अंतर्गत् फायरिंग करने वाले आरोपियों को तुरंत तलाश कर गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया गया है, फरीदाबाद पुलिस ने ऑपरेशन ट्रेकडाउन के अंतर्गत आरोपी को गिरफ्तार किया।#faridabadnews #faridabad #news #hindinews #latestnews #haryana