У нас вы можете посмотреть бесплатно Vasai station to Vasai Court & Vasai Fort by Auto; वसई स्टेशन से वसई फोर्ट और वसई फोर्ट ऑटो से или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
#Vasai #station #Court #Fort #वसई महाराष्ट्र के पालघर जिले में है वसई। यह मुंबई से सटा हुआ है। वसई अपने आप में कई ऐतिहासिकता, भव्यता और सौंदर्यता समेटे हुए है। यहां किला है, बंदरगाह है, समुद्री किनारा है, एक से बढ़कर एक बंग्लो हैं, ढेर सारे तालाब हैं, गांव हैं, रिसोर्ट हैं, एक से बढ़कर एक स्कूल, कॉलेज, अस्पताल हैं, मॉल हैं, मल्टीप्लेक्स है और भी बहुत कुछ हैं जिसका आप दीदार करने के बाद 'वाह' कहे बिना नहीं रहेंगे। हमने वसई स्टेशन से ऑटो के जरिये वसई कोर्ट, वसई फोर्ट के बीच के इलाकों को वीडियो में समेटने की कोशिश की है, आपको अच्छा लगेगा। वसई में पांचू बंदरगाह या वसई फोर्ट बंदरगाह भी है। तो मेरे साथ आप भी ऑटो के जरिये चलिये वसई स्टेशन से वसई कोर्ट और फोर्ट के सफर पर। आज समुद्र किले से काफी दूर हट गया है, पर एक जमाने में वसई की खाड़ी के ठीक आगे उन दिनों वसई का बंदरगाह और उसके पीछे किला हुआ करता था। वसई किला गुजरात के सुल्तान बहादुर शाह के सेनापति मलिक तुघान ने 1533 में बनवाया था। एक ही वर्ष बाद पुर्तगालियों ने इसे सुल्तान की फौजों से छीन लिया। गोवा के बाद वसई को अपनी दूसरी राजधानी बनाकर, आस-पास के द्वीपों में अपनी ताकत मजबूत करते हुए उन्होंने छोटे-छोटे किले बनाए। दो सदियों तक चले उनके शासनकाल के बाद 18वीं सदी में सेनापति चिमाजी अप्पा के नेतृत्व में मराठों ने इस पर हमला किया और 3 वर्ष तक घेरे रहने के बाद 1739 में पुर्तगालियों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। 1802 की लड़ाई में अंग्रेजों ने इसे मराठों से छीन लिया। नैसर्गिक बंदरगाह का भरपूर उपयोग करते हुए उन्होंने वसई को एक व्यावसायिक शहर में तबदील कर दिया। 110 एकड़ में फैले इस किले की विशालता का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि यहां खेती भी हुआ करती थी। वसई किला 1557 में जन्मे भारत के पहले सेंट गोंसालो गार्सिया की जन्मभूमि के रूप में प्रसिद्ध है। यह किला चर्च ऑफ सेंट पॉल और चर्च ऑफ डॉमिनिकंस सहित सात चर्चों के लिए मशहूर है, जिनमें कुछ खंडहर या पूरी तरह ध्वस्त हो चुके हैं। (लेख का थोड़ा अंश साभार- नवभारत टाइम्स) Camera Work & Voice Over By Ranjit Kumar #RajanishKant#Mumbai#Maharashtra#Nalasopara#Hindi #Tourism#India#IncredibleIndiaHindi -अमीर बनने के लिए पैसों से खेलना आना चाहिए। पैसों से खेलने की कला सीखने के लिए पढ़िये... 'आओ खेलें पैसा पैसा' https://www.amazon.in/dp/B07HLY7X6M)(... B07HLY7X6M बच्चों को फाइनेंशियल एजुकेशन क्यों देना चाहिए पर हिन्दी में किताब 'बेटा हमारा दौलतमंद बनेगा' https://www.amazon.in/dp/B077WT4YCT -अमीर बनने की ख्वाहिश हममें से हर किसी की होती है, लेकिन इसके लिए लोगों को पैसे से पैसा बनाने की कला तो आनी चाहिए। कैसे आएगी ये कला, पढ़िये 'आपका पैसा, आप संभालें' https://www.amazon.in/dp/B071GYRZR2 -इंसान के पास संसाधन या मार्गदर्शन हो या ना हो, सपने जरूर होने चाहिए। सिर्फ सपने के सहारे भी कामयब होने वालों की दुनिया में कमी नहीं है। 'जब सपने बन जाते हैं मार्गदर्शक' https://www.amazon.in/dp/B0767F9TLF -बेटियों को बहादुर बनने दीजिए और बनाइये, ये समय की मांग है, "बेटी तुम बहादुर ही बनना " https://www.amazon.in/dp/B07CKQR5QF