У нас вы можете посмотреть бесплатно Raebareli Crime News : बीच बाजार हुई फायरिंग में 9 लोग घायल | यह चीज बनी वजह | или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
Raebareli Crime News : बीच बाजार हुई फायरिंग में 9 लोग घायल | यह चीज बनी वजह | रायबरेली में स्वतंत्रता दिवस के दिन जिले में एक सनसनीखेज घटना ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। हरचंदपुर के रघुवीरगंज बाजार में दुकान को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद शुक्रवार को हिंसक झड़प में बदल गया। दोपहर में अशोक पक्ष और सुधीर पक्ष आमने-सामने आ गए, और देखते ही देखते दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। इस गोलीबारी में बाजार में खरीदारी करने आए लोग और राहगीर भी चपेट में आ गए। घटना में चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें कंडोरा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद इजहार, बाजार निवासी आशुतोष, सुरेश पाल और सरफराज शामिल हैं। इन्हें तत्काल सीएचसी ले जाया गया, जहां से इजहार और आशुतोष को गंभीर हालत के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया। इसके अलावा, कस्बे के मयंक, धीरेन्द्र सिंह, अजीत सिंह, अशोक सिंह, कंडोरा के आनंद लोधी, सोनू और अडोबर के राजेंद्र कुमार को सीधे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही एएसपी संजीव कुमार सिन्हा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एएसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। बाइट। धीरेंद्र सिंह राणा, घायल बाइट संजीव सिन्हा अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली रिपोर्ट न्यूज़ 15 साल पुराना यूट्यूब चैनल है। इस पर आपको रायबरेली सहित उत्तर प्रदेश के अन्य जनपद की बड़ी खबरें आपको रोचक अंदाज में देखने को मिलेगी। हमारे चैनल के अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी आप जुड़ सकते हैं। Whatsapp news channel link https://whatsapp.com/channel/0029Vaio... Facebook page link / 1hwhqz9pz7 #news #raebareli #raebarelireport #raebarelinews #crime #crimenews #raebarelipolice #police #upnews #uppolice #harchandpur