У нас вы можете посмотреть бесплатно Dausa:अकेले जिमवाले को मारने आई 20 लोगों की फौज,अब ज़िंदगी की जंग लड़ने को मजबूर ज्ञान सिंह गुर्जर! или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
सिस्टम ऐसे ही सोता रहेगा.. लोग ऐसे ही रोते रहेंगे.. गुंडे ऐसे ही मारते रहेंगे और लोग ऐसे ही मरते रहेंगे.. सरकार सुशासन के दावे करती रहेगी और हम यूंही देखते रहेंगे। ये मातम की तस्वीरें हैं दौसा की जहां कुछ यही हुआ.. और देख लीजिए राजस्थान में भजन राज में कानून व्यव्सथा का हाल.. और सिर्फ देखिए नहीं सोचिए.. अगर आप अपने काम से घर लौट रहे हों.. आपका परिवार घर पर आपका इंतज़ार कर रहा हो.. आपके दुकान या ऑफिस से बाहर निकलते ही दर्जन भर लोग आपको घेर लें.. और अब वो आपको लाठी-डंडों और रॉड से बेतहाशा मारने लगते हैं तो कैसा लगेगा। आपकी हड्डियां टूट रही हैं.. आप खून-खून हो चुके हो और जहां आप घर जाने वाले थे वहां से सीधा आईसीयू पहुंच जाओ तो कैसा लगेगा। शायद आप हमारी इन बातों से भी दौसा के ज्ञान सिंह गुर्जर और दिनेश शर्मा के साथ जो हुआ है वो नहीं समझ पाएंगे। लेकिन हम कहेंगे एक बार कोशिश जरूर कीजिएगा। दौसा में आगरा रोड पर एक फर्स्ट टावर कॉम्प्लेक्स.. ज्ञान सिंह गुर्जर यहीं एक जिम चलाते हैं.. दिनेश शर्मा उनके जिम में ट्रेनर हैं.. लेकिन 10 जुलाई गुरुवार की शाम मानो ये दोनों मरते-मरते बचे। करीब दर्जन भर लोग आते हैं और इन्हें मार-मारकर अधमरा करके छोड़ जाते हैं। न किसी का खौफ, न पकड़े जाने का डर.. आज दौसा में दिख रही ये गुंडई राजस्थान भर में चरम पर है.. कहीं लोग मर रहे हैं कहीं घायल हो रहे, लेकिन सुने कौन। ज्ञान सिंह गुर्जर और दिनेश शर्मा को सरेआम इस कदर मारा गया कि दौसा में इनका इलाज नहीं हो पा रहा.. गंभीर हाल में जयपुर रेफर किया गया है। पब्लिक का गुस्सा आप देख सकते हैं.. और अब दौसा से ही कांग्रेस विधायक डीसी बैरवा भी भड़क उठे हैं। ज्ञान सिंह गुर्जर और दिनेश शर्मा के साथ जो हुआ वो मालूम पड़ते ही लोगों ने कोतवाली थाने को घेर लिया.. मांओं के साथ परिवार के लोग गांधी तिराहे पर धरने पर बैठे.. पुलिस वालों से भिड़ते रहे और आखिरकार अपराधियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन मिला तब जाकर लोग थोड़ा शांत हुए। लेकिन सबसे खतरनाक बात ये है कि ज्ञान सिंह गुर्जर और दिनेश शर्मा इतनी बुरी तरह घायल हुए हैं कि आईसीयू में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं और हमभी यही उम्मीद करेंगे कि कोई बुरी खबर ना आए। #RAT007 राजस्थान की हर खबर देखें: https://www.rajasthantak.com/ -------- About the Channel: Rajasthan Tak is a platform for the people to raise voice on issues they feel strongly about and it is a medium which will not just provide news and analysis but will also showcase the cultural heritage of the Royal Rajasthan Follow us on: Website: https://www.mobiletak.in/rajasthantak Facebook: / rajasthantakofficial Twitter: / rajasthan_tak