У нас вы можете посмотреть бесплатно #Prayagraj или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
जनपद प्रयागराज के कोतवाली मऊआइमा क्षेत्र अंतर्गत कंचन का पुरवा निवासी अमन सोनी की निर्मम हत्या ने पूरे गांव को दहला दिया है। अंबुज शर्मा जिला संवाददाता ✍🏻✍🏻 परिजनों ने बताया कि घटना के बाद जब वे लाश को तालाबंधता में देखने पहुंचे, तो वहां मौजूद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस कार्रवाई में कई महिलाएं गंभीर रूप से चोटिल हो गईं। किसी की उंगली टूट गई, तो किसी के पैर व पेट में गंभीर चोट आई। कुछ महिलाओं की मांसपेशियों में भी गहरी चोट पहुंची, जिससे परिवार का दर्द और बढ़ गया। पीड़ित परिजनों की इस दुखद दास्तां को सुनने और उनका हाल जानने के लिए समाजवादी पार्टी की विधायिका गीता पासी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने परिवार से संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी। गीता पासी ने पुलिस प्रशासन के रवैये पर नाराजगी भी जताई और भरोसा दिलाया कि इस घटना को लेकर विधानसभा से लेकर सड़क तक संघर्ष किया जाएगा। अमन सोनी की मौत से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि हत्या में शामिल सभी अपराधियों को जल्द से जल्द सजा मिले तथा लाठीचार्ज से घायल महिलाओं को उचित उपचार व मुआवजा प्रदान किया जाए।