У нас вы можете посмотреть бесплатно रास्ते के विवाद को लेकर वृद्ध को गला दबाकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
रास्ते के विवाद को लेकर वृद्ध की गला दबाकर हत्या,आरोपित गिरफ्तार हुसेनगंज/फतेहपुर-हुसेनगंज थाना क्षेत्र के गनेशपुर के मजरा शत्रुघनपुर में रविवार की सुबह करीब सात बजे घर के सामने रास्ते के विवाद को लेकर 70 वर्षीय रामसजीवन यादव की गला दबाकर हत्या कर दी गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामसजीवन पुत्र छेदीलाल को घर के सामने रहने वाले कोमल पुत्र नरपत,नरपत पुत्र देशराज,सुरेश पुत्र देशराज,नरेन्द्र पुत्र शेरसिंह ने रास्ते के विवाद को लेकर पहले लात घूसों से पीटा और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक के पुत्र नरेन्द्र कुमार यादव ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मेरे घर के सामने सार्वजनिक रास्ता है और उसके दूसरी ओर नरपत का घर है।रास्ते को लेकर पहले भी विवाद होता रहा है।आज भी नरपत द्वारा रास्ते मे निर्माण को लेकर पिता रामसजीव से विवाद होने लगा।उस समय घर के अन्य सभी सदस्य खेत पर धान लगा रहे थे।पिता रामसजीवन घर पर अकेले थे।उन्हें अकेला पाकर नरपत ने अपने परिवार वालो के साथ मिलकर पहले लात घूसों से पिता फिर उसके बाद गला दबाकर मार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही हुसेनगंज थानाध्यक्ष निशिकांत रॉय मय फोर्स मौके पर पहुँचे और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष निशिकांत रॉय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।जिसकी रिपोर्ट आने के बाद जाँच कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।