У нас вы можете посмотреть бесплатно बेटी को फोन पर बात करके देखा, खौल उठा बाप का खून.. गणपत के प्यार में Sikar की प्रेम कुमारी कुर्बान! или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
बेटी को फोन पर बात करके देखा, खौल उठा बाप का खून, गणपत के प्यार में Sikar की प्रेम कुमारी कुर्बान, खौफनाक कहानी! #honourkilling सीकर जिले के एडीजे प्रथम ने ऑनर किलिंग के मामले में 1 आरोपी को मृत्युदंड 10 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है तीन आरोपियों को बरी कर दिया गया है जानकारी के अनुसार सीकर जिले के खाटूश्याम जी थाना अंतर्गत अलोदा गांव निवासी रामगोपाल ने अपने रिश्तेदारों व साथियों के साथ मिलकर अपनी पुत्री प्रेम कुमारी व उसके प्रेमी गणपत लाल की पीट पीट कर निर्मम हत्या कर दी थी हत्या कर शव को बोरे में डालकर जीण माता की पहाड़ियों में सुनसान जगह फेंक दिया था हत्या करने के बाद आरोपी रामगोपाल ने अपने अपराध को छुपाने के लिए खाटू श्याम जी थाने में अपनी पुत्री के अपहरण का मामला दर्ज करवाया, वहीं मृतक गणपत लाल के परिजनों ने भी रामगोपाल व उसके साथियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा रानोली थाने में दर्ज करवाया दोनों थानों की पुलिस ने मिलकर अनुसंधान किया जिसमें रामगोपाल द्वारा दर्ज करवाया मामला झूठा पाया गया पुलिस ने अनुसंधान में पाया कि राम गोपाल रात्रि के समय अपने घर से खाना खाकर बाहर जा रहा था इसी दौरान उसने अपनी पुत्री प्रेम कुमारी को फोन पर किसी के साथ बात करते हुए देखा रामगोपाल को अपनी पुत्री के पास फोन होने का पता नहीं था उसको फोन पर बात करते देखकर उसने प्रेम कुमारी के साथ किस फोन पर बात कर रही है उसके लिए पूछा तो प्रेम कुमारी ने कुछ संतुष्ट जवाब नहीं दिया जिस पर रामगोपाल ने अपनी पुत्री के साथ मारपीट की ओर पूरी जानकारी प्रेम कुमारी से ली और अपनी पुत्री प्रेम कुमारी को विश्वास में लेकर उसके प्रेमी गणपत लाल को फोन करके घर बुलाया और उसके साथ में सीकर के लिए घूमने का कहकर रवाना करवा दिया पीछे से रामगोपाल व उसके साथी गाड़ी में सवार होकर उनका पीछा करने लग गए इसी दौरान रास्ते में मृतक गणपत लाल ने अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पर रोकी वहीं पर रामगोपाल व उसके साथियों ने दोनों को गाड़ी में डालकर मारपीट शुरू कर दी और अपहरण करके सुनसान जगह ले गए जहां पर उनके साथ लोहे के तार व सरियों से मारपीट कर उनकी निर्मम हत्या कर दी और उसके बाद दोनों शवों को बोरे में डालकर रात्रि में जीण माता की पहाड़ियों में फेंक कर आ गए रामगोपाल अपनी पुत्री के प्रेम संबंधों को लेकर नाराज था इसी नाराजगी की वजह से उसने दोनों को मौत के घाट उतार दिया जानकारी के अनुसार मृतक गणपत लाल बाल्यावास ने खाटू श्याम जी मैं दुकान कर रखी थी और व रविवार के दिन अपने घर गया हुआ था सुबह प्रेम कुमारी ने उसको अपने घर पर फोन करके बुलाया परिजनों के अनुसार गणपत लाल से उनकी सुबह 8:00 बजे अंतिम बार बात हुई थी उसके बाद में गणपत लाल का फोन बंद आ रहा था जिसका मामला मृतक के परिजनों ने रानोली थाने में दर्ज करवाया मामले में अनुसंधान होने के बाद कोर्ट में फाइल पेश की गई मामले के पक्ष में पीड़ित पक्ष के वकील द्वारा 69 गवाह और 270 आर्टिकल और सीसीटीवी फुटेज को पेश किए गए जिनके आधार पर 11 आरोपियों को दोषी माना और तीन को बरी कर दिया आरोपी रामगोपाल उर्फ गोपाल, नंदलाल नंदकार, बीरबल,सोहनलाल, मदनलाल चांदीवाल, महादेव, संदीप गुर्जर,बाबूलाल उर्फ हरनेक सिंह,परसराम,राजेश चौधरी को सजा सुनाई गई है। जबकि मामले में महेंद्र चौपड़ा, महेंद्र गुर्जर औ रछोटूराम उर्फ छोटू को बरी कर दिया गया है। विश्वास में बेटी से करवाया फोन जांच में यह भी सामने है कि 21 अक्टूबर की रात को रामगोपाल खाना खाकर घर से निकल रहा था तभी उसने बेटी प्रेम को मोबाइल पर बात करते हुए देख लिया रामगोपाल को उसकी बेटी के पास मोबाइल होने की जानकारी नहीं थी मोबाइल को देखकर रामगोपाल नाराज हो गया उसने अपनी बेटी प्रेम के पास जाकर उसे शक्ति से पूछताछ की पहले तो प्रेम बातों को इधर-उधर घूमने लगी रामगोपाल ने जब मारपीट की तो उसने सब कुछ उगल दिया रामगोपाल ने ही अपनी बेटी प्रेम से फोन करवा कर गणपत को अकेले में बुलाने के लिए कहा उसने सीकर की ओर ले जाने की बात कही तब गणपत और प्रेम कुमारी दोनों बाइक से अकेले निकल गए रामगोपाल दोनों का पीछा अपने साथियों के साथ करने लगा और पेट्रोल पंप के पास जाकर दोनों के साथ मारपीट की और किडनैप कर लिया और बेरहमी से मारपीट कर निर्मम हत्या कर दी, अपर लोक अभियोजक गोपाल राम बिजारणिया ने बताया कि 22-10-2019 को रानोली थाने में बलदेव राम गोदारा ने एक रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि पलसाना पेट्रोल पंप से गणपतराम और उसकी प्रेमिका को बाबूलाल बलबीर, सोहन लाल, गोपाल मील और अन्य लोग गाड़ी में डालकर ले गए और वह उसको जान से खत्म करने के लिए ले गए, पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू की तो गणपत राम और उसकी प्रेमिका प्रेम कुमारी, दोनों की बॉडी जीण माता की पहाड़ियों में मिली मुकदमा दर्ज हुआ। Watch more from CRIME SCENE - • CRIME SCENE #RajasthanLatestNews #RajasthanPoliticalNews #RajasthanViralNews #RajasthanLiveNews #crime #crimescene #sikar #honourkilling #crimescenerajasthantak #RAT016 -------- About the Channel: Rajasthan Tak is a platform for the people to raise voice on issues they feel strongly about and it is a medium which will not just provide news and analysis but will also showcase the cultural heritage of the Royal Rajasthan Follow us on: Website: https://www.mobiletak.in/rajasthantak Facebook: / rajasthantakofficial Twitter: / rajasthan_tak