У нас вы можете посмотреть бесплатно Mandla city Place||Garm pani kund|| Mandla Tour 2021|| Mandla famous spot|| или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
गर्म पानी के नाम से यह कुंण्ड जिले से दूर अन्य जिलों में भी बहुत प्रसिद्ध है। हाल ही में जीर्ण उद्धार होने से यह स्थान पर्यटक स्थल का रूप विकसित हो गया है। गरम पानी कुण्ड चारों तरफ हरे-भरे घने जंगल हैं जिसके चलते यहाँ की खूबसूरती देखते ही बनती है। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर व सर्दी के मौसम में प्राकृतिक गरम पानी से नहाने की चाहत यहाँ हर किसी को खींच ला रही है। इस कुण्ड में जिले तथा आसपास के देशी -विदेशी पर्यटक भी बडी संख्या में आते हैं। क्षेत्र के निवासी इस कुण्ड को नर्मदा जी का चमत्कार मानते है और गरम पानी कुण्ड के स्थान की पूजापाठ भी करते हैं।दरअसल कुण्ड के चारों ओर मौजूद पानी ठंडा रहता है और उसी पानी के बीच में स्थित कुण्ड का पानी हमेशा गरम रहने की वज़ह ग्रामीण इस कुण्ड को चमत्कारी बताते हैं। यह गर्म पानी का कुण्ड जिले में ही नहीं आस पास कई जिलों में प्रसिद्ध है। कई जिले के लोग यहाँ स्नान करने आते है। सिवनी जिले से गरम पानी कुण्ड में नहाने आए व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने अपने दोस्तो से इस स्थान के बारे में सुना था। ऐसी मान्यता है कि गर्म पानी के कुण्ड में स्नान करने से शरीर में होने वाले चर्म रोगो से मुक्ति मिल जाती है। बबैहा ग्राम जिला मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर मंडला . जबलपुर मार्ग में स्थित है।