У нас вы можете посмотреть бесплатно अन्तयेष्टि स्थल का BJP विधायक राकेश सिंह बघेल शिलान्यास или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
संतकबीरनगर जिले के मेहदावल बीजेपी विधायक राकेश सिंह बघेल ने शनिवार को सांथा ब्लाक क्षेत्र के टोटहा गांव में ग्राम पंचायत निधि से अन्तेष्ठि स्थल का शिलान्यास भूमि पूजन करके किया।अन्तेष्ठि स्थल का निर्माण 24 लाख रुपए में किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने जनसभा को संबोधित किया। विधायक ने अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा की सरकार पिछड़े से भी पिछड़े इलाकों में जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के प्रत्येक इकाई तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। महामारी के इस दौर में भी मेहदावल विधानसभा में दर्जन भर राजकीय स्कूलों को खोलने का काम किया गया है।सपा पर हमला करते हुए विधायक ने कहा कि सपा प्रमुख हमारे संत समाज का चिलमबाज कहकर अपमान करती है।जबकि सनातन संस्कृति को जगाने एंव उत्थान में संत महात्माओं का ही योगदान है। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री को कहा गया कि इनके पास परिवार नहीं वो परिवार का दर्द क्या जाने। जबकि सपा प्रमुख ने अपने परिवार को ही अपमानित करके विखंडित कर दिया।सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि वो कहते हैं कि हम यदुवंशी है तो मथुरा, वृन्दावन और गोकुल का अभी तक विकास क्यों नहीं किए।वो खुद औरंगजेब के पदचिन्हों पर चले और अपने पिता की कुर्सी छीनकर खुद गद्दी पर बैठ गये। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख सांथा अरविंद जयसवाल, आयोजन ग्राम प्रधान धनुषधारी मौर्या ने किया। इस मौके पर मनोज जायसवाल, कमलेश कुमार, फजलुर्रहमान, राजेंद्र निषाद, राममिलन दूबे, ग्राम पंचायत सचिव अनिल यादव, ग़ौरव सिंह, कपिल देव तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।