У нас вы можете посмотреть бесплатно Vachan Hindi Grammar | Vachan badlo | Hindi Grammar Vachan rules или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
वचन वचन का अर्थ होता है – संज्ञा , सर्वनाम , विशेषण , और क्रिया के जिस रूप से संख्या का बोध होता हो , उसे वचन कहते हैं | 1 एकवचन - शब्द के जिस रूप से एक वस्तु का बोध होता है , उसे एकवचन कहते हैं ; जैसे – नदी बह रही है लड़का मैदान में खेल रहा है 2 बहुवचन – शब्द के जिस रूप से अनेक वस्तुओं का बोध होता है , उसे बहुवचन कहते हैं ; जैसे – नदियाँ बह रही हैं लड़के मैदान में खेल रहे हैं प्राय: एक संख्या के लिए एकवचन और अनेक संख्याओं के लिए बहुवचन का प्रयोग होता है कभी – कभी एक के लिए बहुवचन और अनेक के लिए एकवचन का प्रयोग होता है ; जैसे – एक के लिए बहुवचन का प्रयोग 1 सम्मानसूचक एक का बहुवचन में प्रयोग होता है ; जैसे - प्रधानाचार्या जी छात्रों को संबोधित कर रही हैं | 2 अभिमान या अधिकार प्रकट करने के लिए संज्ञा , सर्वनाम आदि का प्रयोग बहुवचन में होता है ; जैसे – हम तुमसे पुस्तक लेकर रहेंगे | 3 कभी – कभी कुछ शब्दों के बहुवचन रूप ही लोकव्यवहार में प्रयुक्त होते हैं ; जैसे – ‘तू’ एकवचन और ‘तुम’ बहुवचन है , एक व्यक्ति के लिए ‘तुम’ शब्द का ही प्रयोग किया जाता है | जैसे – तुम कहाँ जा रहे हो ? वचन संबंधी कुछ महत्त्वपूर्ण बातें १ प्रत्येक तथा हर एक का प्रयोग सदैव एकवचन में होता है | जैसे – प्रत्येक छात्र पिकनिक पर जाएगा | २ दूसरी भाषाओँ के शब्दों का प्रयोग हिंदी व्याकरण के अनुसार होना चाहिए; जैसे-अंग्रेजी का (फुट) एकवचन (फीट) बहुवचन है | हिंदी में फुट शब्द ही चलेगा | जैसे – सड़क बीस फीट चौड़ी है | ( अशुद्ध ) सड़क बीस फुट चौड़ी है | ( शुद्ध ) ३ भाववाचक तथा गुणवाचक संज्ञाओं का प्रयोग एकवचन में होता है ; जैसे – वह आपकी वाणी की मधुरता से प्रभावित है | ४ द्रव्यवाचक संज्ञाओं का प्रयोग एकवचन में होता है ; जैसे – राज परिवार के पास बहुत सोना है | ५ प्राण , दर्शन , आँसू , बाल , होश , हस्ताक्षर,भाग्य ,ओंठ आदि शब्दों का प्रयोग सदैव बहुवचन में होता है | जैसे – मुझे ईश्वर के दर्शन हो गए | Website: www.hindigrammarb2a.com Web Search: #HindiGrammarB2A, #HindiGrammerB2A