У нас вы можете посмотреть бесплатно पहले bangladesh अब pakistan हुआ || t20 worldcup से बाहर ❌🤔🤔 или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
पहले बांग्लादेश अब पाकिस्तान हुआ t20 वर्ल्डकप से बाहर पाकिस्तान अब T20 वर्ल्डकप का बायकॉट नहीं करेगा:टीम 2 फरवरी को कोलंबो पहुंचेगी; बांग्लादेश के सपोर्ट में टूर्नामेंट से हटने की धमकी दी थी पाकिस्तान क्रिकेट टीम अब टी-20 वर्ल्ड कप का बायकॉट नहीं करेगी। न्यूज एजेंसी PTI ने PCB के सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि पाकिस्तानी टीम का शेड्यूल तय हो चुका है। टीम 2 फरवरी को कोलंबो रवाना होगी इसके साथ ही पाकिस्तान के वर्ल्ड कप से हटने या भारत से ना खेलने के कयासों पर लगभग विराम लग गया है। उम्मीद है कि PCB शुक्रवार को अपने खेलने की पुष्टि कर देगा। पाकिस्तान वर्ल्ड कप से क्यों नहीं हट सकता है? PCB ने भारत में ना खेलने को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की सुरक्षा चिंताओं पर पूरा समर्थन जताया है। लेकिन वह ऐसा एक दायरे में रहकर ही करना चाहता है ताकि ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) उस पर कोई कार्रवाई भी ना करे। BCCI, PCB और ICC के बीच एक त्रिपक्षीय समझौता है। इसके तहत 2027 तक ICC टूर्नामेंटों में भारत-पाकिस्तान के सभी मुकाबले तटस्थ स्थल पर खेले जाएंगे। PCB इस समझौते को नहीं तोड़ सकता है। पाकिस्तान का पूरा वर्ल्ड कप शेड्यूल श्रीलंका में है। यहां तक कि अगर टीम फाइनल में पहुंचती है तो फाइनल भी वहीं खेला जाएगा। ऐसे में वह टूर्नामेंट या भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार किस आधार पर करेगा? PCB चीफ नकवी ने PM शहबाज से मुलाकात की PCB के चीफ मोहसिन नकवी ने सोमवार, 26 जनवरी को प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से मुलाकात की थी। इस मीटिंग में पाकिस्तान के वर्ल्ड कप पार्टिसिपेशन और भारत के खिलाफ मुकाबले को बाते हुईं। नकवी ने कहा कि अगले शुक्रवार या सोमवार तक आखिरी फैसला लिया जाएगा। PTI सूत्र ने बताया कि जब PCB चीफ मोहसिन नकवी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की, तो उन्होंने साफ किया कि सभी फैसले पाकिस्तान क्रिकेट के स्थिर और मजबूत भविष्य को ध्यान में रखकर लिए जाएंगे। साथ ही ICC व अन्य सदस्य बोर्डों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखे जाएंगे। नकवी ने वर्ल्ड कप छोड़ने धमकी क्यों दी थी? भारत में खेलने से मना करने के बाद ICC ने बांग्लादेश को वर्ल्ड कप से हटा दिया था। उसके स्थान पर स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में एंट्री दी गई। इसके विराेध में पाकिस्तानी बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी ने वर्ल्ड कप से हटने की धमकी दी थी। उन्होंने वहां के अखबार द डॉन से कहा था- ‘ICC ने बांग्लादेश के साथ गलत व्यवहार किया। हम अब सरकार के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। अगर उसने मना कर दिया तो हम भी टूर्नामेंट नहीं खेलेंगे।’ इसके बाद ICC ने PCB को चेतावनी दी है कि अगर पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बांग्लादेश ने भारत में खेलने से इनकार क्यों किया? बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के कारण BCCI ने मुस्तफिजुर रहमान को IPL में खेलने की अनुमति नहीं दी है। उन्हें KKR ने 3 जनवरी को BCCI के कहने पर टीम से बाहर कर दिया था। इससे बौखलाई बांग्लादेश सरकार ने अपने यहां IPL मैचों के प्रसारण पर रोक लगा दी। इसके बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला देकर 7 फरवरी से होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में वेन्यू बदलने की मांग भी की।