У нас вы можете посмотреть бесплатно दुनिया के खतरनाक आईलैंड | Most Dangerous Islands in the World | HindiPack или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
दोस्तों जब भी कभी हम आईलैंड का नाम सुनते हैं, तो हमारी आंखों के सामने सबसे पहले बड़ा सारा समुंद्र और खूब सुंदर बड़ी-बड़ी चट्टानें और शांत इलाका आता है। जहां पर पक्षियों की चहचहाहट हो और आसपास सिर्फ प्रकृति का स्पर्श हो। आईलैंड पर सबसे ज्यादा शांति होती है क्योंकि यह दुनिया की भीड़ भाड़ से बहुत अलग है, यहाँ पर से आपको प्रकृति दिखाई देगी वह भी बेहद नजदीक से लेकिन जो भी हो ये खूबसूरत प्रकृति एक डरावने ख्वाब में भी बदल सकती है। #island #Hindipack दरअसल दोस्तों आज जिन आईलैंड के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, वह आईलैंड दिखने में जितने शांत और सुंदर लगते हैं, असल में उतने ही डरावने हैं। दोस्तों स्वागत है आपका हमारे यूट्यूब चैनल हिंदी पैक पर, जहां हम लेकर आते है आपके लिए इंटरेस्टिंग और मजेदार विडियो, और आज के वीडियो में हम आपको बताएंगे दुनिया के खतरनाक आईलैंड के बारे में, जहां आप गलती से भी मत चले जाना। और इन आईलैंड पर क्यों नही जाना वो भी आज हम आपको इसी वीडियो में बताएंगे, तो वीडियो को end तक जरूर देखें। 1. इन dangerous आईलैंड की लिस्ट में पहला नाम है बिकनी एटोल, मार्शल आइलैंड्स 1940 और 50 के दशक के दौरान, प्रशांत महासागर में मार्शल आईलैंड के भीतर बसा ये बिकनी एटोल आईलैंड उस समय अमेरिकी सैन्य परमाणु परीक्षण स्थल हुआ करता था। उस समय, निवासियों को 1948 में किली द्वीप पर पहुंचने से पहले पास के रोंगेरिक और क्वाजालीन एटोल में स्थानांतरित कर दिया गया था। हालांकि, 1997 में इस द्वीप को 'सुरक्षित' घोषित किया गया था। और अब ये आईलैंड यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल का हिस्सा है। साथ ही ये आईलैंड परमाणु रेडिएशन और खतरनाक शार्क की वजह से दुनिया के सबसे खतरनाक आईलैंड में से एक माना जाता है 2. इन dangerous आईलैंड की लिस्ट में अगला नाम है रामरी आइलैंड जो की म्यांमार में स्थित है यह आइलैंड वर्लड वॉर 2 के दौरान हुई घटना के लिए मशहूर है। दरअसल 1942 में जापानी सेना ने इस आईलैंड पर कब्जा कर लिया और 1945 में, ब्रिटिश और भारतीय सेना ने एक रणनीतिक एयरबेस के रूप में इस स्थान को जब्त करने की planning शुरू की। इसी को देखते हुए कई जापानी सैनिकों ने इस आईलैंड के दलदल में शरण ली, लेकिन उन्हें क्या मालूम था कि यहां पर लाखों की तादाद में खतरनाक मगरमच्छ रहते हैं। इस दौरान यहां मौजूद हजारों जापानी सैनिकों को मगरमच्छों ने मार डाला था। यह घटना गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। रामरी द्वीप मगरमच्छों के लिए जाना जाता है। 3. इन dangerous आईलैंड की लिस्ट में अगला नाम है इल्हा दा क्यूइमाडा जो की ब्राज़ील में स्थित है इल्हा दा क्यूइमाडा को स्नेक आइलैंड भी कहा जाता है। ब्राजील के तट पर स्थित, इल्हा डी क्यूइमाडा ग्रांडे 4,000 गोल्डन लांसहेड पिट वाइपर का घर है। इस आईलैंड के सांप धरती पर मौजूद सबसे घातक सांपों में से एक। इन सांपो के केवल फुफकारने से ही इंसान का मांस गलने लगता है और उसकी मृत्यु हो सकती है। ये आईलैंड कितना खतरनाक है इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं की यहां हर वर्ग मीटर में लगभग 5 सांप मौजूद रहते है। 4. इन dangerous आईलैंड की लिस्ट में अगला नाम है सबा, जो की नीदरलैंड्स एंटिलीज़ में स्थित है यह आईलैंड कई भयंकर तूफानों की चपेट में आ चुका है। इन भयंकर तूफानों के कारण यहां कई जहाज डूब जाते हैं। यह आइलैंड सिर्फ 13 किलोमीटर तक फैला हुआ है। कैरेबियन हरिकेन नेटवर्क की वेबसाइट के अनुसार, सबा के इस आईलैंड पर पिछले 150 वर्षों में किसी अन्य आईलैंड की तुलना में अधिक गंभीर तूफान आते हैं। इसलिए इस आईलैंड पर जाना भी बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। 5. इन लिस्ट में अगला नाम है लुजोन आइलैंड का जो की दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश में स्थित है। इस आइलैंड को 'वॉल्कैनो आइलैंड' भी कहा जाता है। और दोस्तों इस समय इस आइलैंड में 'ताल वॉल्कैनो' नाम का एक एक्टिव वॉल्कैनो भी है। जो इस आईलैंड को बेहद खतरनाक बनाता है, क्योंकि इस ज्वालामुखी के बारे में कोई जानकारी नहीं है की ये कब विस्फोट कर जाए। हालांकि दोस्तों ये आईलैंड दिखने में बेहद खूबसूरत है लेकिन इसमें मौजूद ज्वालामुखी इसे खतरनाक बनाते हैं। 6. अगला नाम है मियाके-जिमा, जो की जापान में स्थित है दोस्तों यह आईलैंड भी ज्वालामुखी की वजह से ही खतरनाक बन गया है, क्योंकि यहां पर कई बार ज्वालामुखी विस्फोट कर चुका है। साथ ही दोस्तों इस आईलैंड की हवाओं में भी जहरीली गैस बसी हुई है। और साल 2005 में विस्फोट के बाद से ही ज्वालामुखी से लगातार जहरीली गैस निकल रही है। इस वजह से यहां के सभी लोग मास्क पहनकर ही गुजारा करते हैं। जैसे ही सल्फर का स्तर बढ़ना शुरू होता है, पूरे आईलैंड पर सायरन बजने लगते हैं। ये सायरन लोगों को सावधान करने का काम करते हैं। ताकि वह लोग अपनी सुरक्षा का इंतजाम कर सके। 7. दोस्तों इस लिस्ट में अगला नाम है री-यूनियन आइलैंड हिंद महासागर में स्थित, रियूनियन लगभग 900,000 लोगों का घर है, हालांकि सुंदर लोकेशन के कारण लोग यहां घूमने और वेकेशन मनाने आते हैं। लेकिन इस आईलैंड पर भी कुछ शर्ते हैं, शार्क का खतरा होने के कारण इस आईलैंड पर स्विमिंग और सर्फिंग करना सख्त मना है, क्योंकि यहां मौजूद शार्क कभी भी किसी भी इंसान पर हमला कर सकती है, इसलिए आईलैंड पर जाना आपके लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। Channel link: / @hindipack