У нас вы можете посмотреть бесплатно ओरमांझी में पीपुल एजुकेशन प्रोग्राम का आयोजन,खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
रिपोर्टर : अमिताभ पाण्डेय लोकेशन : ओरमांझी, रांची हेडलाइन – खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा हेडलाइन : ओरमांझी में पीपुल एजुकेशन प्रोग्राम का आयोजन 🔴 हेडलाइन – स्वरोजगार और गांधीवादी विचारधारा पर छात्रों को किया गया जागरूक एंकर नमस्कार आप देख रहे हैँ सोना न्यूज़ टीवी झारखण्ड और मैं हुँ एंकर का नाम... आगे बढ़ते हैँ खबरों कि और खादी एवं ग्रामोद्योग से जुड़े जनजागरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओरमांझी प्रखंड में एक दिवसीय पीपुल एजुकेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के तत्वावधान में आयोजित हुआ। रामटहल चौधरी महाविद्यालय, परमीकी में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री मंगेराम, निदेशक केवीआईबी तथा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. भीम महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ हुई। प्रो. भीम महतो (प्राचार्य): ने कहा खादी एवं ग्रामोद्योग के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर बेरोजगारी की समस्या से निजात पाई जा सकती है। इस अवसर पर निदेशक श्री मंगेराम ने ग्रामीण उद्योगों को मजबूत करने, स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न ऋण योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। श्री मंगेराम (निदेशक, केवीआईबी) ने कहा सरकारी योजनाओं का सही उपयोग कर युवा अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं और आत्मनिर्भर बन सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान गांधीवादी विचारधारा पर आधारित निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जहां आयोजकों ने ऐसे कार्यक्रमों को युवाओं के भविष्य के लिए बेहद उपयोगी बताया। सोना न्यूज़ टीवी झारखण्ड के लिए ओरमांझी से अमिताभ पाण्डेय कि रिपोर्ट