У нас вы можете посмотреть бесплатно अपमान का बदला लेने के लिए की थी नीरज की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
कैंट में आकाशवाणी केंद्र के सामने स्थित दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर हिस्ट्रीशीटर नीरज वाल्मीकि की हत्या अपमान का बदला लेने की नीयत से की गई थी। हत्यारोपियों में एक बदमाश नैनी जेल में नीरज के साथ बंद था। तब नीरज से उसकी पिटाई कर दी थी। हत्या में शामिल चारों बदमाशों जब पुलिस के हत्थे चढ़े तो मामले का खुलासा हुआ। कैंट पुलिस एवं क्राइम ब्रांच ने चारों को शुक्रवार को चौफटका ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया। एसएसपी नितिन तिवारी ने शनिवार को पकड़े गए बदमाशों में तीन को मीडिया के सामने पेश करते हुए बताया कि नीरज वाल्मीकि और सनाउल्ला उर्फ रानू निवासी कटरा दोनों पिछले साल नैनी जेल की एक बैरक में बंद थे। उसी दौरान एक विवाद में नीरज ने सबके सामने रानू को बुरी तरह पीट दिया था। इससे रानू को बहुत बेइज्जती महसूस हुई। एसएसपी के मुताबिक इसके बाद से रानू बदला लेना चाहता था। पिछले महीने जब रानू जेल से बाहर आया, तभी से वह नीरज की रेकी कराने लगा। उसे मालूम हुआ कि दुर्गापूजा पंडाल में नीरज असलहा नहीं रखता। उसी दौरान उसकी हत्या की साजिश रची गई।