У нас вы можете посмотреть бесплатно सरयू घाट अयोध्या। सरयू नदी। Saryu Ghat Ayodhya। Saryu Ghat Aarti। Ayodhya। 4K। दर्शन 🙏 или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
जय श्री राम !!! आप सभी का हमारे लोकप्रिय कार्यक्रम दर्शन में हार्दिक अभिनन्दन... भक्तों, भगवान श्री हरि विष्णु के सातवें अवतार मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री रामचंद्र जी स्वयं धर्म का पर्याय है। उनसे संबंधित हर व्यक्ति, स्थान और वस्तु स्वत: ही धर्म से संबंधित हो जाती है। तभी तो उनकी जन्मस्थली अयोध्या को धर्मनगरी कहा जाता है। इसी प्रकार श्री राम से संबंधित और अयोध्या से लगकर बहने वाली सरयू नदी को भी धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व प्राप्त है। त्रेता युग में प्रभु श्री रामचंद्र जी का केवट की नौका में बैठकर सरयू नदी को पार करने का केवट प्रसंग जग प्रसिद्ध है। सरयू एक वैदिक कालिक नदी है जिसका उल्लेख ऋग्वेद सहित अनेक हिंदू शास्त्रों में मिलता है। मानस खंड में सरयू नदी को पवित्र गंगा नदी की उपाधि दी गयी है। मान्यता है कि जिस प्रकार गंगा नदी को भागीरथ के द्वारा स्वर्ग से धरती पर लाया गया है, उसी प्रकार सरयू नदी को भी स्वर्ग से ही महर्षि वशिष्ठ के द्वारा धरती पर उतारा गया है। यह नदी अनेक हिंदू पौराणिक प्रसंगों और घटनाओं की साक्षी रह चुकी है। भक्त को भगवान से और जिज्ञासु को ज्ञान से जोड़ने वाला एक अनोखा अनुभव। तिलक प्रस्तुत करते हैं दिव्य भूमि भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थानों के अलौकिक दर्शन। दिव्य स्थलों की तीर्थ यात्रा और संपूर्ण भागवत दर्शन का आनंद। दर्शन ! 🙏 इस कार्यक्रम के प्रत्येक एपिसोड में हम भक्तों को भारत के प्रसिद्ध एवं प्राचीन मंदिर, धाम या देवी-देवता के दर्शन तो करायेंगे ही, साथ ही उस मंदिर की महिमा उसके इतिहास और उसकी मान्यताओं से भी सन्मुख करायेंगे। तो देखना ना भूलें ज्ञान और भक्ति का अनोखा दिव्य दर्शन। 🙏 Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि तिलक किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. #devotional #temple #saryunadi #rammandir #ayodhya #hinduism