У нас вы можете посмотреть бесплатно मटियाला विधानसभा के कुतुब विहार में आप प्रत्याशी की जनसभा ने बदला चुनावी माहौल। или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
नई दिल्ली: मटियाला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) प्रत्याशी सुमेश शौकीन के समर्थन में चुनाव प्रचार जोरों पर है। इसी कड़ी में राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कुतुब विहार में एक जनसभा को संबोधित किया और सुमेश शौकीन के लिए जनता से समर्थन मांगा। जनसभा में बड़ी संख्या में लोग जुटे, जहां संजय सिंह ने AAP सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम किए हैं। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा, "अगर दिल्ली के विकास को और आगे बढ़ाना है तो मटियाला से सुमेश शौकीन को भारी मतों से जिताना होगा।" सुमेश शौकीन ने भी जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वे मटियाला विधानसभा के हर नागरिक की आवाज बनेंगे और इलाके के विकास को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा, "यह चुनाव जनता की भलाई और क्षेत्र के विकास का चुनाव है। आम आदमी पार्टी जो वादे करती है, वह पूरे भी करती है। जनसभा के दौरान स्थानीय निवासियों में जोश और उत्साह देखने को मिला। लोगों ने संजय सिंह और सुमेश शौकीन का जोरदार स्वागत किया और AAP को समर्थन देने का भरोसा दिलाया।