У нас вы можете посмотреть бесплатно Gogunda में महिला ने पड़ोसी को बोला ध्यान रखना | दूसरे से सुना और सुने मकान से ले गया जेवर व नकदी или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
#Gogundanews #udaipurnews #updatesudaipur सूने मकान में लाखों की चोरी आरोपी पड़ौसी को 2 घंटे में ही दबोचा उदयपुर के सायरा थाना क्षेत्र का मामला ---------------------- उदयपुर। जिले के सायरा थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर को सेमड़ स्थित एक सूने मकान से बदमाश जेवर सहित 3 लाख रूपए के कीमती सामान चोरी कर के ले गए। घर की मालकीन विजयलक्ष्मी को जब चोरी का पता लगा तो उसके होश उड़ गए। विजयलक्ष्मी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। हालांकि मामले में चोरी करने वाला पडोसी ही निकला, जिसे पुलिस ने महज 2 घंटे में हीदबोच लिया। थानाधिकारी नाथू सिंह ने बताया कि गायफल के सुरेश नागदा ने सेमड़ में हुक्मीचंद जैन का मकान व दुकान किराए पर ले रखे है। सुरेश यहां किराना की दुकान करता है। बुधवार सुबह करीब 9:30 वह दूध लेने के लिए करदा गांव गया था। वहीं उसकी पत्नी विजयलक्ष्मी नागदा भी काम से उदयपुर गई हुई थी। घर से निकलते समय विजयलक्ष्मी अपने पड़ोसी को घर सूना होने व ध्यान रखने की बात कह रही थी। जिसे दूसरे पड़ोसी शांति लाल प्रजापत ने भी सुन लिया। बाद में पास में खंडहर पड़े मकान में से होकर वह सुरेश नागदा के किराए के मकान में गया। अंदर घुसने के लिए उसने लोहे के सरिए से दरवाजा तोड़ा। उसने घर में रखे जेवरात व कीमती सामान चुरा लिए। दोपहर बाद उदयपुर से लौटी विजयलक्ष्मी का रो-रोकर बुरा हो गया। वहीं आसपास के सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी की अपने पिता से अनबन है। इसके चलते वो सेमड़ में ही किराए पर रहता है। एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद जांच के दौरान लोगों से पूछताछ करने पर शांतिलाल पर शक हुआ। उसकी पड़ताल की गई तो वो गायब था। तलाशी के दौरान पदराड़ा स्थित उसे डिटेन किया गया। उसने पूछताछ में चोरी करना कबूल कर लिया। पुलिस उससे चोरी का सामान बरामद करने की कार्रवाई कर रही है। टीम के हैड कांस्टेबल यशवंत सिंह झाला, कांस्टेबल विजेंद्र कुमार, धर्मेन्द्र कुमार व रूकमणाराम ने यह कार्रवाई की।