У нас вы можете посмотреть бесплатно samachar plus rti of aishwarya parashar and national symbols или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
राष्ट्रीय प्रतीक,जो हमारी अस्मिता से जुड़े होते हैं ,जिनके बारे में सोचकर हम गौरवान्वित महसूस करते हैं,जिनके बारे में हम अपनी पाठ्यपुस्तकों में पढ़ते आए, अपने अध्यापकों,गुरुजनों से सुनते आए,जिनको हम अपने देश का सम्मान मानते आए हैं उनमें से अधिकाँश प्रतीकों को राष्ट्रीय प्रतीक बनाए जाने का कोई भी प्रमाण हमारे देश की सरकार के पास नहीं है। देश को आजाद हुए ६५ वर्ष से अधिक हो गए है। इस बीच कई सरकारें आईं और गयी है।हर नेता मंचों से इन 'राष्ट्रीय प्रतीकों' की शान में कसीदे पढ़ते हुए स्वयं को राष्ट्रभक्त घोषित करता है और मंच से उतरते ही सब कुछ भूल जाता है । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की निवासी 10 वर्षीयसीएमएस राजाजीपुरम नई शाखा की कक्षा छह की छात्रा ऐश्वर्या पाराशर की सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत दी गयी अर्जियों के जबाबों नें देश के राजनेताओं की खोखली राष्ट्रभक्ति और भारत सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिंह लगा दिया है । ऐश्वर्या पाराशर की सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत दी गयी एक अर्जी के जबाब के अनुसार भारत की न तो राष्ट्रीय नदी है, न ही राष्ट्रीय वृक्ष, न ही राष्ट्रीय फल है और न ही राष्ट्रीय जलीय जीव । ऐश्वर्या ने ५ अगस्त को एक आर.टी .आई के माध्यम से प्रधानमंत्री कार्यालय से कुछ राष्ट्रीय प्रतीकों को राष्ट्रीय घोषित करने का प्रमाण माँगा था । प्रधानमंत्री कार्यालय ने १३ अगस्त को इस आर.टी.आई को गृह मंत्रालय और वित्त मंत्रालय को भेज दिया । २३ अगस्त को गृह मंत्रालय ने चार सवालों के उत्तर के लिए आर.टी.आई को वन और पर्यावरण मंत्रालय को भेज दिया । राष्ट्रीय प्रतीकों को लेकर ऐश्वर्या को मिली जानकारियां आश्चर्य में डालने वाली हैं। वह भी तब जबकि भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट में यह उल्लेख है कि हमारा राष्ट्रीय पेड़ बरगद, राष्ट्रीय फल आम, राष्ट्रीय नदी गंगा और राष्ट्रीय जलीय जीव डाल्फिन है ।