У нас вы можете посмотреть бесплатно पति विदेश में, पत्नी प्रेग्नेंट… फिर इफ्तारी के बहाने बुलाकर करा दी हत्या | Kishanganj Murder или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
For advertising – Please mail at taks.support@aajtak.com बिहार के किशनगंज जिले के कोचाधामन से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक खौफनाक घटना सामने आई है। सऊदी अरब में 18 महीने तक मेहनत करने के बाद जब एहसान रजा अपने घर लौटा, तो परिवार में खुशियों का माहौल था। लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही घंटों में ये खुशियां मातम में बदल जाएंगी। 5 मार्च को वतन लौटे एहसान रजा की उसी शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव रौटा थाना क्षेत्र के मलहारा मदरसा के पास पुलिया के नीचे मिला। शुरुआत में इसे सड़क दुर्घटना माना गया, लेकिन जब पुलिस ने जांच शुरू की तो मामला कुछ और ही निकला। जांच में पता चला कि एहसान के सिर पर गहरा घाव था, जो किसी हमले की तरफ इशारा कर रहा था। पुलिस ने जब उसकी पत्नी शमरीन ताज से पूछताछ की और मेडिकल जांच कराई, तो एक ऐसा खुलासा हुआ जिसने पूरे मामले की दिशा बदल दी। रिपोर्ट में सामने आया कि शमरीन दो महीने की गर्भवती है, जबकि उसका पति पिछले 18 महीनों से सऊदी अरब में था। इसके बाद पुलिस की जांच में जो कहानी सामने आई, वह बेहद चौंकाने वाली थी। बताया गया कि शमरीन का अपने चचेरे भाई सिराज अंजुम के साथ पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति के विदेश जाने के बाद दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए और शमरीन गर्भवती हो गई। जब उन्हें पता चला कि एहसान वापस घर आ रहा है, तो दोनों को डर सताने लगा कि उनका राज खुल जाएगा। इसी डर में दोनों ने मिलकर एक खौफनाक साजिश रची। पत्नी ने इफ्तारी के बहाने एहसान को मायके बुलाया और रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे सिराज ने उस पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को पुलिया के नीचे फेंक दिया गया ताकि इसे हादसा दिखाया जा सके। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पत्नी शमरीन ताज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि मुख्य आरोपी सिराज अंजुम फरार है और उसकी तलाश जारी है। इस घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। About the Channel: आज वक़्त के जिस दौर में हम जी रहे हैं उसमें आने वाला पल किस शक्ल में हमारे सामने आएगा कोई नहीं जानता। हां....अगर हम कुछ कर सकते हैं तो सिर्फ़ इतना कि आने वाले पल के क़दमों की आहट को ज़रूर भांप सकते हैं। इसमें CRIME TAK आपकी मदद करेगा। क्राइम की दुनिया की हर छोटी-बड़ी ख़बर CRIME TAK पर CRIME TAK is here to help and assist you in this regard, by making you aware of all crime related incidents/stories, so that you can be safe. --------- Follow us on: Website : https://www.crimetak.in Crimetak android app :https://play.google.com/store/apps/de... FB: / crimetakofficial Twitter: / crimetakbrand