У нас вы можете посмотреть бесплатно पालक पनीर का ऐसा नया तरीका देखकर हैरान रह जाएंगे | Crispy Paneer Ball Palak Paneer🤤.Resturent style или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
आज हम बना रहे हैं एकदम अलग अंदाज़ में पालक पनीर। आपने पालक पनीर तो बहुत बार खाया होगा, लेकिन इस तरह का पालक पनीर शायद ही कभी देखा होगा। इसमें हम बना रहे हैं क्रिस्पी पनीर बॉल्स और उसे डाल रहे हैं क्रीमी पालक की ग्रेवी में। अगर आप इसे एक बार किसी को सर्व कर देंगे, तो वह जरूर पूछेगा – ये आपने क्या बनाया है? और जब आप कहेंगे कि ये पालक पनीर है, तो सच में लोग हैरान रह जाएंगे। इस तरह का रिच और टेस्टी पालक पनीर अक्सर फाइव स्टार होटल में खाने को मिलता है, लेकिन आज हम इसे घर पर बहुत आसान तरीके से बना रहे हैं। अगर आपको हमारी रेसिपी पसंद आए तो वीडियो को Like, Share और Channel को Subscribe जरूर करें। ❤️ Recipe (संक्षेप में): कढ़ाई में थोड़ा सा सरसों का तेल गरम करें। इसमें कटे हुए टमाटर और ऊपर से धोया हुआ पालक डालकर ढककर 7–8 मिनट तक पकाएँ। जब पालक सॉफ्ट हो जाए तो इसे पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें। पनीर को कद्दूकस करें और उसमें 2 चम्मच कॉर्नफ्लोर, 1 चम्मच मैदा, आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें। इसके छोटे-छोटे गुलाब जामुन साइज के बॉल्स बनाकर हाई फ्लेम पर डीप फ्राई करें। कढ़ाई में घी गरम करें, उसमें जीरा, तेजपत्ता, लाल मिर्च, हींग और कूटा हुआ लहसुन डालकर तड़का लगाएँ। अब इसमें पालक-टमाटर का पेस्ट डालकर अच्छे से पकाएँ। ऊपर से दूध और मलाई डालकर ग्रेवी तैयार करें और फ्राई किए हुए पनीर बॉल्स डालकर सर्व करें। Hashtags: #ManasKiRasoi #PalakPaneer #PaneerRecipe #IndianFood #PalakPaneerRecipe #HomemadeFood #VegRecipe #FoodLovers #EasyRecipe #CookingChannel