У нас вы можете посмотреть бесплатно पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी का माला पहनाकर किया स्वागत, बालाजी पुलिस चौकी से बना पुलिस थाना। или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
उबली बालाजी चौकी को मिला थाना का दर्जा, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर राजस्थान सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में उबली बालाजी पुलिस चौकी को थाना बनाए जाने की घोषणा से बालाजी बस स्टैंड पर खुशी का माहौल रहा। लंबे समय से चली आ रही मांग के पूरा होने पर क्षेत्रवासियों ने पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार जताया। थाना बनाए जाने की घोषणा के बाद उबली बालाजी बस स्टैंड पर सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र गढ़वाल के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने पटाखे फोड़े और लड्डू बांटकर खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर ग्रामीणों ने पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी का माला पहनाकर सम्मान किया। पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने कहा कि गुढ़ा थाने में मामलों की संख्या अधिक होने के कारण नए थाने की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। और क्षेत्र में क्राइम बढ़ते देख थाने की जरूरत थी। बजट में उबली बालाजी चौकी को थाना बनाए जाने से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी तथा आमजन को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि बजट में छऊ से बजावा तक लगभग पांच किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए डेढ़ करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही नेवरी और इंद्रपुरा स्थित पशु चिकित्सालयों को क्रमोन्नत कर प्रथम श्रेणी का दर्जा दिया गया है, जिससे पशुपालकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। पूर्व विधायक चौधरी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजस्थान का यह बजट विकास, रोजगार, किसान कल्याण और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने वाला दूरदर्शी कदम है। जल, ऊर्जा, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बढ़ा निवेश प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति देगा और आमजन, युवा व महिलाओं के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाएगा। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और सभी ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में विकास कार्यों को और गति मिलेगी तथा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा।