У нас вы можете посмотреть бесплатно कबाड़ से जुगाड़ शास. उच्चतर मा. विद्यालय ओखर मस्तूरी जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
ओखर स्कूल में आयोजित हुआ कबाड़ से जुगाड़ प्रदर्शनी का आयोजन जयरामनगर:-शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओखर के परिसर में ""कबाड़ से जुगाड़" प्रदर्शनी का शानदार आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में थे गांव के सरपंच ललिता लक्ष्मीप्रसाद यादव जी। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए बड़े ही हर्ष के साथ कहा कि बच्चों ने एक से बढ़कर एक सामानों को बनाकर अपनी सोच और कौशल का परिचय दिया है वहीं शाला विकास समिति के अध्यक्ष सीताराम साहू जी ने कहा कि मुझे बहुत ही खुशी हो रही है यह देखकर कि मेरे गांव के बच्चे किसी से कम नहीं हैं। संस्था प्रमुख प्राचार्य रामेश्वर गुप्ता ने बताया कि विगत एक माह से उनके साथ प्राथमिक विद्यालय के प्रधानपाठक ईश्वर राठौर और उनके साथी शिक्षक गण, मिडिल स्कूल की प्रधानपाठिका श्रीमती नीलिमा सिंह के साथ उनके शिक्षक गण और हमारे हायर सेकेंडरी स्कूल के सभी शिक्षक गणों ने लगातार बच्चों का मार्गदर्शन और प्रोत्साहन किया जिसके फलस्वरूप आज इतना बेहतरीन प्रदर्शनी देखने को मिला।शा उ मा विद्यालय बुढ़ीखार के प्राचार्य काशी राम रजक ने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए नियमित रूप से स्कूल आने के लिए कहा साथ ही कहा कि अपने अंदर छिपी हुई प्रतिभा को बाहर निकाल कर उसे दिखाने का प्रयास करें। सभी बच्चों ने कबाड़ के रूप में फेंकाये प्लास्टिक के सामान, टीना टप्पर,कागज पुट्ठा आदि कबाड़ों से एक से बढ़कर एक सजावटी सामान बनाकर सबको अचंभित कर दिया। बच्चे अपने पालकों को भी लेकर आये थे जो अपने बच्चों के द्वारा बनाए सामानों को देखकर खुश हो रहे थे। ग्रामीण अंचल के बच्चों में भी गजब की प्रतिभा छिपी होती है बस जरूरत है उसे सामने लाने के लिए इसी काम को संस्था के प्राचार्य रामेश्वर गुप्ता जी कर रहे हैं। इस अवसर पर गांव ओखर के वरिष्ठ नागरिक और शाला विकास समिति के सदस्य बलवंत सिंह मरकाम,मन्नू यादव, रामकुमार यादव, पंच राजकुमार रजक,जगदीश पटेल, बिरझू प्रसाद पटेल, भोगेश कैवर्त सहित स्कूल के सम्माननीय शिक्षक गण संजय दिव्य,रणजीत सिंह महिलांगे, नीलकमल साहू,श्रीमती सत्यवती पाटले,सुश्री अल्पा पन्ना,श्रीमती ज्योति वर्मा,श्रीमती मोनिका डोंगरे,श्रीमती नूतन चंद्रा,उमाशंकर कौशिक,धन्जू साहू,अनिल पटेल, श्यामरतन जगत,रामनारायण मरकाम,बसंत राज, कृष्णकुमार श्रोवाणीसहित सभी पालकगण उपस्थित रहे।