У нас вы можете посмотреть бесплатно श्री राम जब 14 वर्ष बाद अयोध्या लौटे | Dr Kumar Vishwas | Diwali Special или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
उस पहली दिवाली पर अयोध्या में क्या हुआ होगा जब त्रैलोक्य विजेता मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम पूरे जगत का मन जीत कर चौदह वर्ष बाद अपनी सुहावन पुरी अवध लौटे होगें ? मेरे राघवेंद्र सरकार राम ने जब इस धरा पर अपना पहला पाँव धरा था तो उनके चरणों व आचरणों की लीक ने समय के काल-पत्र पर मर्यादा के ऐसे जाग्रत व दैदीप्यमान हस्ताक्षर किए कि आज भी उन चरणारविंदो के अयोध्या पुनरागमन के आलोक में यह जगत हर वर्ष स्नान करता है। दीपावली भगवान राम की जगत-चर्या के प्रति उनकी कृपा से जाग्रत अग्नि व उनके प्रेम में पागल मनुष्यता का आभार-पर्व है। प्रत्येक दीप में उनकी अकारण करुणा का तरल स्नेह है। प्रत्येक वर्तिका में उनकी सहजता व कोमलता की आश्वस्तकारिणी-छुअन है। प्रत्येक दीपशिखा में स्वयं दग्ध होकर जगत के कलुषित अंधकार को परास्त कर देने का पराक्रम भरा एकात्म दृढ़ संकल्प है। प्रत्येक दीपमाला में दलितों-वंचितों-वनबंधुओं-पिछड़ों व अंकिचनों को साथ लेकर उत्सव के मार्ग में दृढतापूर्वक बढ़ चलने का सहकारी उद्घोष है। मेरे राम का दिया, सूर्य के बुझने के बाद भी जाग्रत, दीपित व स्नेहिल रहेगा, मेरे अंतर में यह दृढ़ विश्वास है। दीपोत्सव की शुभता हम सबके अंतर्मन में जमा अंधेरों को परम प्रकाशित करें यही कामना है । जय जय सियाराम 🙏🏻 #kumarvishwas #diwali #apneapneram #ramkatha