У нас вы можете посмотреть бесплатно तिब्बती मार्केट मर्डर केस का खुलासा, मां ने 12 लाख रुपए में दी थी अपनी बेटे की सुपारी। или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
देहरादून के तिब्बती मार्केट के पास हुए युवक अर्जुन शर्मा हत्याकांड का दून पुलिस ने खुलासा करते हुए दो मुख्य शूटरों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार संपत्ति विवाद में मृतक की मां बीना शर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर 12 लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी थी, जिसमें से तीन लाख रुपये एडवांस दिए गए थे। इस साजिश में शामिल मृतक की मां समेत कुल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। 11 फरवरी 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे कोतवाली डालनवाला को सूचना मिली कि तिब्बती मार्केट के पास एक व्यक्ति को गोली मार दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को दून अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अर्जुन शर्मा निवासी इंदिरा नगर, थाना बसंत विहार, देहरादून के रूप में हुई, जो जीएमएस रोड स्थित अमरदीप गैस एजेंसी के मालिक थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। मृतक की पत्नी अभिलाषा शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने अर्जुन शर्मा की मां बीना शर्मा, विनोद उनियाल, संगीता उनियाल और डॉ. अजय खन्ना के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। तहरीर में आरोप लगाया गया कि संपत्ति और पैसों के लेन-देन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था और इसी विवाद के चलते हत्या कराई गई। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना को अंजाम देने वाले दोनों शूटर सगे भाई हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान की गई। सघन चेकिंग के दौरान रायपुर क्षेत्र में एक और डोईवाला के लालतप्पड़ क्षेत्र में दूसरे अभियुक्त ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई मुठभेड़ में दोनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पंकज राणा और राजीव उर्फ राजू के रूप में हुई। दोनों के कब्जे से 315 बोर के तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 12 लाख रुपये की सुपारी में अर्जुन शर्मा की हत्या की। पुलिस के अनुसार डॉ. अजय खन्ना की मृतक की मां बीना शर्मा से जीएमएस रोड स्थित संपत्ति को लेकर करीब 14 करोड़ रुपये की डील हुई थी, जिसमें से आठ करोड़ रुपये दिए जा चुके थे। अर्जुन शर्मा द्वारा उस संपत्ति की बिक्री पर कोर्ट से स्टे ले लिया गया था, जिससे विवाद और गहरा गया। इसी के चलते अर्जुन शर्मा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई। जांच में यह भी सामने आया कि घटना से पहले मृतक की दिनचर्या की जानकारी ली गई थी और हत्या के बाद अभियुक्तों का आपस में संपर्क रहा। पुलिस ने साजिश में शामिल बीना शर्मा, विनोद उनियाल और डॉ. अजय खन्ना को भी गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले की विवेचना गहनता से की जा रही है।