 
                                У нас вы можете посмотреть бесплатно DALIT MAN LYNCHED TO DEATH FOR ATTENDING GARBA IN GUJRAT | गुजरात में गरबा देखने पर मिली सज़ा-ए-मौत или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
                        Если кнопки скачивания не
                            загрузились
                            НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
                        
                        Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
                        страницы. 
                        Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
                    
प्रधानमंत्री मोदी के प्रदेश गुजरात से एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है, जहां गरबा देखने गए एक 19 वर्षीय दलित युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। हत्या का आरोप अगड़ी जाति के लोगों पर लगा है। फिलहाल मामले में आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घटना गुजरात के आणंद जिले की है, जहां रविवार एक गरबा आयोजन में शामिल होना 19 साल के दलित युवक जयेश सोलंकी की मौत की वजह बन गया। बताया जा रहा है कि जयेश अपने रिश्तेदारों के साथ गरबा देखने गया था। इस दौरान कथित तौर पर कुछ अगड़ी जाति के लड़कों ने जयेश और उसके दोस्तों की जाति को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की और फिर उन पर हमला कर दिया। अगड़ी जाति के युवकों ने जयेश को इतना पीटा कि अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया है। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ हत्या और ज्यादती निरोधक अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है. फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है।