У нас вы можете посмотреть бесплатно Jaunpur News: जेल से अस्पताल तक 3 दिन में मौत : पिता का आरोप - 1 लाख न देने पर भेजा जेल ! или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
Jaunpur News: जेल से अस्पताल तक 3 दिन में मौत : पिता का आरोप - 1 लाख न देने पर भेजा जेल ! जौनपुर में जिला जेल में बंद एक कैदी की मौत के 44 घंटे बाद रविवार शाम उसका अंतिम संस्कार किया गया। शुक्रवार देर रात उपचार के दौरान कैदी की मौत हो गई थी। परिजनों ने मुआवजे और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग को लेकर शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद प्रशासन के आश्वासन पर वे राजी हुए। मृतक की पहचान महमूदपुर गांव निवासी अजीत कुमार (22) पुत्र बनवारी लाल के रूप में हुई है। उसे क्षेत्र के चेतरहा गांव के राजधरपुर (गंगातारा) मजरे में हुई चोरी के मामले में सरपतहा पुलिस ने आरोपी के तौर पर जेल भेजा था। शुक्रवार को जिला जेल में उसकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान उसी दिन देर रात उसकी मौत हो गई। जौनपुर जिला कारागार में चोरी के आरोप में बंद एक विचाराधीन बंदी अजीत कुमार गौतम (25) की उपचार के दौरान मौत हो गई। अजीत सरपतहा क्षेत्र के ग्राम महाबुधपुर निवासी बनवारी लाल गौतम के पुत्र थे। जेल प्रशासन के अनुसार, शुक्रवार सुबह अजीत की तबीयत बिगड़ने लगी थी। दोपहर करीब 1 बजे उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने तुरंत उपचार शुरू किया, लेकिन उनकी हालत बिगड़ती चली गई और देर रात लगभग 9:30 बजे उनका निधन हो गया। सूत्रों के मुताबिक, सरपतहा थाना पुलिस ने गुरुवार को अजीत कुमार गौतम को चोरी के एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अजीत की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में शोक छा गया। मृतक के पिता बनवारी लाल ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके बेटे को 16 फरवरी को चोरी के आरोप में उठाया था। उन्होंने बताया कि अजीत को पहले कोई बीमारी नहीं थी। थाने पहुंचने पर अजीत ने उन्हें बताया था कि पुलिस ने उसे बहुत मारा है। पिता के अनुसार, पुलिस ने अजीत को तीन दिन तक अपने पास रखा और चौथे दिन जेल भेजा। बनवारी लाल ने न्याय #JaunpurNews #Sarpatahan #JailDeath #JaunpurPolice #BreakingNews #UPNews #JusticeForAjit #CrimeNews #DistrictHospital #UttarPradesh #HindiNews #AStrustedNews #LatestNews #ViralNews #PoliceInvestigation