У нас вы можете посмотреть бесплатно पहले खुद को बदलो, तभी संसार बदलेगा...l Panth Shri Uditmuni Naam Sahab или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
नवोदित वंशाचार्य पंथ श्री उदितमुनि नाम साहब के सानिध्य में "सद्गुरु कबीर नवोदय यात्रा राजस्थान" का अठारहवां दिवस! दिनांक - 09/08/2024 दिन - शुक्रवार! सद्गुरु कबीर आश्रम बाड़मेर (राजस्थान) में पंथ श्री का शुभागमन मंच पर हुआ, समिति के पदाधिकारियों द्वारा राजस्थानी पगड़ी द्वारा पंथ का अभिनंदन किया गया। तथा पंथ श्री के स्वागत में राजस्थानी शैली में गुरु धनी धर्मदास साहब के पद गाए गए। इसके उपरांत पंथ श्री ने सभा को संबोधित किया। पंथ श्री ने कहा अभी बहुत ही सुंदर भजन प्रस्तुत किया गया, गुरु धनी धर्मदास जी का बहुत सुंदर पद है। आप लोगों ने यहां बहुत सुन्दर आयोजन किया है। आगे पंथ श्री ने कहा कि मैं आप सब के बीच एक उद्देश्य लेकर आया हूं। मेरा उद्देश्य है आप लोगों को अहंकार से मुक्त कराना और नि:स्वार्थ बनाना। पंथ श्री ने कहा कि हम जीवन-भर गलत काम करते हैं पैसे के पीछे भागते हैं और बुढ़ापे में भक्ति करके स्वर्ग प्राप्त करना चाहते हैं। ऐसा कैसे हो सकता है। आगे पंथ श्री ने कहा कि हम अपने जीवन में सौ साखियों को रट लेते हैं। लेकिन एक भी साखी को अपने जीवन में नहीं उतारते हैं। अगर हम आधी साखी को भी अपने जीवन में उतारेंगे तो हमारे जीवन का स्तर बहुत ऊंचा हो जाएगा। हमें स्वयं को बदलना होगा, तभी संसार बदलेगा क्योंकि हमारा संसार हम स्वयं हैं। देखिए साहब का दर्जा बहुत उच्च है, सद्गुरु का दर्जा बहुत उच्च है। इसलिए सद्गुरु की सदैव जय ही होती है उनकी कभी पराजय नहीं होती। इसलिए हमें उनकी जय-जयकार करने की आवश्यकता नहीं है। आप लोग मेरी बातों को बहुत अच्छे से सुन रहे हैं। लेकिन आपलोग उसे अपने जीवन में उतारने से पहले दस बार परखिए फिर उसे अपने जीवन में उतारिए। नवोदित वंशाचार्य पंथ श्री उदितमुनि नाम साहब के पतित पावन चरण कमलों में कोटि-कोटि पायलागी बंदगी सादर सप्रेम साहेब बंदगी साहेब...🙏🌹🍃 ---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- सप्रेम साहेब बंदगी साहेब 🙏 आपका 'कबीर धर्मदास वंशावली' चैनल पर स्वागत है! यह चैनल 'सदगुरु कबीर धर्मदास साहेब वंशावली प्रतिनिधि सभा' के द्वारा प्रस्तुत किया गया है, और यह स्थित है कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा, बलौदा बाजार जिला, छत्तीसगढ़। इस चैनल पर हम कबीर धर्मदास वंशावली प्रतिनिधि सभा के अंतर्गत जारी की गई ऑडियो, वीडियो क्लिप, फोटो आदि को साझा करते हैं। हमारा उद्देश्य है श्री सदगुरु कबीर धर्मदास साहेब और वंश प्रतापाचार्यों के वचनों और वाणियों को इस पेज के माध्यम से जनमानस तक पहुँचाना, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तरों पर प्रसारित करना है। आप हमसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, और यूट्यूब पर "कबीर धर्मदास वंशावली" के नाम से भी जुड़ सकते हैं। 🔺Facebook : / kabir.dharmd. . 🔺WhatsApp Channel : https://whatsapp.com/channel/0029VaDa... 🔺Instagram : / kabir.dharmdasv. . 🔺YouTube : / @kabirdharmdasvanshavali अधिक जानकारी के लिए आप हमारी आधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते हैं www.kabirdharmdasvanshavali.org आइए, हमारे साथ जुड़ें और सदगुरु कबीर धर्मदास साहेब के महान संदेशों को बढ़ावा दें। सप्रेम साहेब बंदगी साहेब 🙏🌹 #sadguru #kabir #gurukul #prakashmuninaamsaheb #uditmuninaamsaheb #pravachan #sknyatra #kabirnavodayayatra #gujarat #maharshimehipramhansjimaharajkapravachanpath #kdvmission #kabirdharmdasvanshavali #jeevdaya #aatampooja #kabirdharmnagardamakheda #sadgurukabirnavodayyatra #rajsthan