У нас вы можете посмотреть бесплатно भगवती कालीमाई की ऐतिहासिक पैदल दिवारा यात्रा धूमधाम के साथ हुई संपन्न или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
रिपोर्ट__ भगवान सिंह, देवप्रयाग विधानसभा___ भगवती कालीमाई की ऐतिहासिक पैदल दिवारा यात्रा के देवप्रयाग विधानसभा के कीर्ति नगर ब्लॉक के बागवान पहुँचने पर ग्रामीणों ने अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत जनपद टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग विधानसभा के कीर्ति नगर ब्लॉक के बगवान पहुंचने पर कालीमाई पंचगांई समिति कालीमठ व बदरी – केदार मन्दिर समिति के सयुंक्त तत्वावधान में 15 वर्षों बाद आयोजित भगवती कालीमाई की ऐतिहासिक पैदल दिवारा यात्रा के बागवान पहुँचने पर ग्रामीणों ने अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी और कांग्रेस प्रदेश सचिव श्यामलाल आर्य ग्रामीण जनता ने बागवान में यात्रा का स्वागत किया.... भगवती कालीमाई की दिवारा यात्रा के बागवान आगमन से आस्था व भक्ति का अनूठा संगम बना हुआ है तथा ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। भगवती कालीमाई की दिवारा यात्रा जिस क्षेत्र में अनेक देवी – देवताओं के निशाणों व स्थानीय वाद्य यंत्रों की धुनो के साथ पर्दापण कर रही है उस क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है तथा ग्रामीण भगवती कालीमाई की डोली सहित दिवारा यात्रा के साथ चल रहे अनेक देवी – देवताओं के निशानो को अनेक प्रकार की पूजा सामाग्री अर्पित कर क्षेत्र की खुशहाली व विश्व समृद्धि की कामना कर रहे हैं। कल भगवती कालीमाई की दिवारा यात्रा श्रीनगर पहुंची इससे पहले धारी माता व कालीमाई का 15 वर्षो बाद अदभुत मिलन हुआ जिसके साक्षी मौजूद श्रद्धालु बने। भगवती कालीमाई की दिवारा यात्रा के देर सांय बागवान गांव पहुंचने पर ग्रामीणो ने भव्य स्वागत किया।भगवती कालीमाई की दिवारा यात्रा रुद्रप्रयाग सहित विभिन्न गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद देते हुए रात्रि प्रवास के लिए बागवान गाँव पहुंची। सोमवार को विद्वान आचार्यों ने ब्रह्म बेला पर पंचाग पूजन के तहत भगवती काली, मदमहेश्वर भगवान, ओंकारेश्वर महादेव सहित 33 कोटि देवी – देवताओं का आवाहन कर आरती उतारी फिर दिवारा यात्रा अग्रिम पड़ाव के लिए रवाना हुई। श्रद्धालुओ ने लाल – पीले वस्त्र एवं फूल मालाएं अर्पित कर मनौती मांगी। कालीमाई पंचगांई समिति कालीमठ के अध्यक्ष लखपत सिंह राणा ने बताया कि भगवती कालीमाई की दिवारा यात्रा के ऊखीमठ आगमन से ग्रामीणों में भारी उत्साह बना हुआ है तथा हर गांव का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। महामंत्री सुरेशानंद गौड़ ने बताया कि मंगलवार को भगवती कालीमाई की दिवारा बागवान क्षेत्र से विदा होकर देवप्रयाग में पर्दापण करेगी। प्रबंधक प्रकाश पुरोहित ने बताया कि मकर संक्रांति पर देवप्रयाग में स्नान के उपरांत यात्रा कालीमठ के लिए रवाना होगी। इस मौके पर भगवती देवशाली, योगेंद्र देवशाली, कालिका प्रसाद भट्ट, पुजारी सतीश गौड़, हरीश गौड़, दिनेश गौड़, जयप्रकाश सेमवाल, ऋषिराम भट्ट, दिलवर असवाल, बलवीर राणा, राकेश राणा, मोहन सिंह रावत, वीरेंद्र सिह रावत, कुलदीप रावत, प्रबल सिंह राणा, महेंद्र सिंह राणा, आशीष राणा ,कालीमठ प्रधान प्रदीप राणा, आशीष राणा,अरविन्द राणा, सुदर्शन राणा, क्षेत्र के विभिन्न गांवों के सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।