У нас вы можете посмотреть бесплатно Madhav Mera Khuda Hai Tu | माधव मेरा खुदा है तू | Hare Madhav Bhajan | GuruPurnima Bhajan или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
भजन सिमरन के भंडारी, हरिराया सतगुरु बाबा ईश्वरशाह साहिब जी अपने सच्चे भगत प्रेमियों को सच्चे हितैषी हैं। सतगुरु अमृत नाम का परम प्रसाद बक्श वे शिष्यों को काल की कैद से निकाल शाश्वत मुक्ति देते हैं। शिष्य भले ही देर करे पर अपने शिष्यों की प्रीत भाव भरी सच्ची पुकार सुनकर वे एक क्षण भी देर नहीं करते। ऐसे करुणावान सतगुरु के श्री चरणों में हम नाचीज़ कुछ भेंट करने की समर्थता तो नही रखते पर उनके पावन श्रीचरणों में सच्ची प्रीत व भाव पूर्ण पुकार अवश्य कर सकते हैं। ।। हरे माधव दयाल की दया।। स्थाई- (है सुना माधव जो तेरे, दर पे आता है अपनी रहमत साँई तू, उसपे लुटाता है) माधव मेरा खुदा है तू, माधव मेरा जहाँ है तू 1. (तू है मेरा खुदा, तुझे सब है पता, तू तो जाने, मेरी हर खता) तू है तारणहार, तू है बक्शणहार, (क्या कहूँ तुझसे, क्या है छुपा-3) (मैं भी आया हूँ, ओ माधव, तेरी शरणाई, ये है तेरी ही मेहर सब तेरी वड्याई) माधव मेरा खुदा है तू.... बोल- ऐ हरे माधव बाबा, जब भी कोई गम सताता है, रो-रो तुझे बुलाता हूँ। मेहर अपनी से मेरे गम दूर करता है तू, तेरी मेहर का शुक्र कैसे करू, तेरी मेहर का शुक्र कैसे करू, ये बता दे मुझको, मेरे माधव ये बता दे मुझको। 2. (अरदास यही, श्री चरणों में है, तेरा मुझको सहारा, खुदा) तेरी भक्ति करे, तेरी मस्ती चढ़े, (तेरे रंग में, रंगे अब ‘‘निहाल’’-3) (हे दया, करुणा के सागर, मेहर करना तू, भव से नैया, पार कर, बिगड़ी बनाना तू) माधव मेरा खुदा है तू....