У нас вы можете посмотреть бесплатно दौसा में हुई गैंगवार, आपस मे भिड़े बदमाश, देखिये लाइव तस्वीरें или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
#breakingnews #rajasthannews #dausanews #crime_news #गैंगवार #gangwar दौसा जिले में एक बार फिर गैंगवार की घटना सामने आई है। जब मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र में दो गैंग वर्चस्व की लड़ाई के चलते आमने-सामने हो गई। पूरा घटनाक्रम गुरुवार का है जब हिस्ट्रीशीटर निरंजन मीणा मेहंदीपुर बालाजी इलाके में जीप लेकर जा रहा था । इसी दौरान करीब 8 से 10 बदमाश हाथों में डंडे लेकर आए और गैंगस्टर निरंजन मीणा की गाड़ी को टक्कर मारने लगे। इस दौरान जीप सवार बदमाशों ने निरंजन की जीप को दोनों तरफ से टक्कर मारना शुरू कर दिया और लाठी-डंडों से हमला करना भी शुरू कर दिया। बीच सड़क पर यह गैंगवार काफी देर तक चलती रही। इस वारदात में करीब 8 से 10 बदमाश शामिल हैं जिसमें अधिकतर हिस्ट्रीशीटर हैं। इधर इस पूरे मामले के बाद हिस्ट्रीशीटर निरंजन मीणा ने मेहंदीपुर बालाजी थाने में अन्य गैंगस्टर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है जिसके बाद पुलिस सीसीटीवी वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि इस वारदात से पहले दोनों गुटों के बीच सोशल मीडिया पर गाली गलौज हुई थी और एक दूसरे को देख लेने की धमकी भी दी गई थी। इतना ही नहीं वर्चस्व की लड़ाई के चलते दोनों बदमाशों के गुड आमने-सामने हो गए और जमकर संघर्ष हुआ। गनीमत यह रही कि इस संघर्ष में किसी की जान नहीं गई। फिलहाल पुलिस की अलग-अलग टीम ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही हैं और कुछ बदमाशों को हिरासत में लिए जाने की भी सूचना है।