У нас вы можете посмотреть бесплатно World Book Fair 2026 : यहां मिलेगा आपके जीवन से जुड़ी हर समस्या का समाधान ! Delhi или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
World Book Fair 2026 : Bharat Mandpam New Delhi में विश्व पुस्तक मेले की शुरुआत ! Dharmendra Pradhan विश्व पुस्तक मेला 2026 का शनिवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में शानदार आगाज हुआ। यह मेला पुस्तकों, विचारों और संस्कृतियों के भव्य उत्सव का प्रतीक है। यह प्रतिष्ठित साहित्यिक आयोजन 18 जनवरी तक चलेगा। अपने इतिहास में पहली बार इस मेले में आम लोगों के लिए प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है। यह पहल देश भर में एक मजबूत पठन संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है। विश्व पुस्तक मेले का 53वां संस्करण भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय पुस्तक ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में 35 से अधिक देशों की भागीदारी, 1,800 से अधिक प्रकाशकों, 3,000 से अधिक स्टॉलों, 600 साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों और 1,000 से अधिक वक्ताओं को एक साथ लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसलिए इसे विश्व के सबसे बड़े साहित्यिक समारोहों में से एक कहा जाता है। इस मेले में कतर विशिष्ट अतिथि होगा और स्पेन फोकस देश होगा। इस वर्ष का मेले का केंद्रीय विषय- 'भारतीय सैन्य इतिहास: वीरता और बुद्धिमत्ता @ 75' है। जो भारत के सशस्त्र बलों के साहस, रणनीतिक प्रतिभा और बलिदानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता है। इस बार 20 लाख से अधिक पाठकों की इस मेले में भागीदारी होने वाली है। शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान ने इस मेले का उद्घाटन करते हुए कहा कि “ज्ञान से अधिक पवित्र इस संसार में कुछ भी नहीं है। पुस्तकें पीढ़ियों को जोड़ने वाली कड़ी हैं, जो सभ्यताओं की स्मृति को संजोती हैं और समाज को दिशा देती हैं। दिल्ली विश्व पुस्तक मेला भारत की रीडिंग कल्चर का सबसे बड़ा लोक उत्सव है, जहां लेखक, प्रकाशक और पाठक एक साझा मंच पर संवाद करते हैं।" उन्होंने कहा कि भारत आज प्रकाशन और पुस्तक व्यापार के क्षेत्र में विश्व का तीसरा सबसे बड़ा केंद्र बन चुका है। यह उपलब्धि भारत की भाषाई विविधता, व्यापक ज्ञान परंपरा और वैश्विक प्रासंगिकता का प्रमाण है। तो दोस्तो आप इस पुस्तक मेले में कब जा रहे हैं और वहां से कौन सी पुस्तक खरीदकर लाना चाहेंगे, हमें कमेंट करके बताइए. खबर पसंद आई हो तो चैनल को लाइक, शेयर, Subscribe करना न भूलें.....धन्यवाद..... #newspathbharat #delhi #worldbookfair2026 #bharatmandapam #dharmendrapradhan #cmrekhagupta #booklovers #viralvideo #trending follow Us On : FB : https://www.facebook.com/profile.php?... Instagram : https://www.instagram.com/newspathh20... Advertise With NewsPathh , Contact Us 9990002213