У нас вы можете посмотреть бесплатно उन्नाव में हत्या का मामला: परिजनों ने पुलिस से न्याय की अपील की | или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
Unnao murder case: Family appeals to police for justice | #unnao_news #uttarpradesh उन्नाव थाना फतेहपुर-84 क्षेत्र की एक सनसनीखेज घटना में मृतक के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से इंसाफ की मांग की है। ग्राम सदुल्लापुर निवासी हरिश्चन्द्र पुत्र धनीराम का आरोप है कि 15 सितम्बर की शाम उनका पुत्र आनन्द शंकर और गांव का युवक शुभम पुत्र मदनलाल हरियाणा से घर लौटे थे। उसी दौरान बगल के गांव मिट्टूखेड़ा निवासी नीरज पुत्र सिपाही लाल दोनों को बहला-फुसलाकर शराब ठेके पर ले गया और बाद में रेलवे ट्रैक के पास अपने पाँच अज्ञात साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। हमले में आनन्द शंकर के पेट में चाकू मारकर उसके दोनों पैर काट दिए गए, जबकि शुभम को लोहे की रॉड से गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। दोनों को मरणासन्न हालत में रेलवे ट्रैक पर डाल दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर जीआरपी ने आनन्द शंकर को फतेहपुर-84 स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल उन्नाव और बाद में गंभीर हालत के चलते रेफर किया, जबकि शुभम को कानपुर भेजा गया। इलाज के दौरान आनन्द शंकर ने स्वयं अपने पिता को बयान दिया कि – “नीरज और पाँच अज्ञात लोगों ने हमला किया और मेरे पैर काट डाले।” दुर्भाग्यवश इलाज के दौरान आनन्द शंकर की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि ग्राम प्रधान के दबाव में मामले को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ✍️ ध्रुव लाल साहू जिला संवाददाता, न्यूज़ इंडिया 24