У нас вы можете посмотреть бесплатно क्या बदल जाएगा पाकिस्तान का 'भूगोल'? | Rajnath Singh | Pakistan | Decode with Sudhir Chaudhary или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
पिछले 36 घंटे में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह और सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने अचानक से पाकिस्तान को अलर्ट पर रख दिया है। और इन तीनों ने ही एक के बाद एक पाकिस्तान को चेतावनी दी है। आज हम ये DECODE करेंगे कि अचानक से ऐसा क्या हो गया कि भारत के रक्षा मंत्री और दो सेनाओं के प्रमुख पाकिस्तान के खिलाफ एक बार फिर इस तरह की सख्त भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं और एक तरह से पाकिस्तान को चेतावनी दे रहे हैं। आखिर भारत की रणनीति अचानक इतनी आक्रामक क्यों हो गई है? सबसे पहले आपको भारतीय सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी का बयान सुनवाते हैं। जनरल उपेंद्र द्विवेदी राजस्थान के अनूपगढ़ में एक मिलिट्री बेस पर गए थे। जो भारत-पाकिस्तान सीमा से सिर्फ 15 किलोमीटर की दूरी पर है। गए थे और वहां उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर वो नहीं सुधरा, अगर वो आतंकवाद का समर्थन करता रहा तो हम भूगोल से उसका नामोनिशान मिटा देंगे। उन्होंने ये भी कहा कि जो संयम हमने ऑपरेशन सिंदूर में दिखाया था वो इस बार नहीं दिखाएंगे यानी तब दुनिया के नक्शे पर पाकिस्तान नहीं होगा। अब आप उनका ये बयान सुनिए। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय Aircraft को मार गिराने के दावों पर वायुसेना प्रमुख ने पहली बार पाकिस्तान और सबूत गैंग को करारा जवाब दिया है। आज दिल्ली में वायुसेना प्रमुख Air Chief Marshal अमरप्रीत सिंह ने 3 बड़ी बातें कही हैं। पहली- अगर पाकिस्तान सोचता है कि उसने भारत के 15 जेट गिराए हैं, तो उनका नैरैटिव मनोहर कहानियां है। दूसरी - ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने पाकिस्तान के F-16 Fighter Jets भी मार गिराए हैं और कुल मिलाकर पाकिस्तान के 12 मिलिट्री Aircraft को बर्बाद कर दिया। और तीसरी बात- पाकिस्तानी आतंकवादी चाहे किसी भी इलाके में अपने आतंकवादी ठिकाने बनाएं, भारतीय वायुसेना उनको नष्ट कर सकती है। आपको याद होगा राहुल गांधी लगातार भारतीय वायुसेना को हुए नुकसान पर सवाल पूछ रहे थे। आज वायुसेना प्रमुख की बातें सुनकर उनको भी संतुष्टि मिल गई होगी। ऑपरेशन सिंदूर शुरु होने के बाद से ही पाकिस्तान भी लगातार भारतीय विमानों के गिरने के दावे कर रहा है। हैरान करनेवाली बात ये है कि लगातार ये आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। शुरुआत में पाकिस्तान ने भारत के 5 विमानों को मार गिराने का दावा किया जो बढ़ते-बढ़ते 6 और 7 विमानों तक पहुंच गया है। और संभव है आने वाले दिनों में ये आंकड़ा और बढ़ जाए। हालांकि पाकिस्तान अपने दावे के पक्ष में एक भी सबूत नहीं दिखा पाया है। इसलिए वायुसेना प्रमुख इसे मनोहर कहानियां कह रहे हैं। शायद आपको भी ये मैगजीन याद होगी, जिसमें काल्पनिक कहानियां छपती थीं और पाकिस्तान भी ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ऐसी ही काल्पनिक कहानियां सुना रहा है। अब आप वायुसेना प्रमुख का वो बयान सुनिए। "अब हम आपको बताएंगे… ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को कितना बड़ा झटका लगा। वायुसेना प्रमुख ने बताया है कि भारत ने पाकिस्तान के कुल 12 Military Aircraft मार गिराए। जिसमें Fighter Jets के साथ दूसरे मिलिट्री Aircraft शामिल हैं। भारत के हमले में पाकिस्तान को हुए सबसे बड़े नुकसान का नाम है - F-16 Fighter Jets अमेरिका में बने ये विमान पाकिस्तान ने 80 के दशक में खरीदे थे। पाकिस्तान के 4 से 5...F-16 लड़ाकू विमान उसके एयरबेस पर ही नष्ट हो गए। भारत ने पाकिस्तान के 5 और लड़ाकू विमान हवा में मार गिराए, जिसमें F-16 और JF-17 हैं। एक F-16 लड़ाकू विमान की कीमत करीब 668 करोड़ रुपए है। और अगर पाकिस्तान के 7.. F-16 लड़ाकू विमान नष्ट हुए हैं। तो पाकिस्तान को 4 हजार 600 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। पाकिस्तान ने अमेरिका से कुल 75 F-16 विमान खरीदे थे और ऑपरेशन सिंदूर में हमने पाकिस्तान के F-16 का 10 पर्सेंट खत्म कर दिया। और भारत के हमले में F-16 का नष्ट होना पाकिस्तान के साथ-साथ अमेरिका को भी परेशान करने वाली खबर है। #decode #decodewithsudhirchaudhary #IndiaVsPakistan #RajnathSingh #AirChiefMarshalAmarpreetSingh #GeneralUpendraDwivedi #OperationSindoor #IndianAirForce #PakistaniF16 #PakistanAirForce #IndiaPakistanBorder #MilitaryConflict #IndianArmy #BharatKiShakti #PoKRevolt #PakistanTerrorism DD News 24x7 | Breaking News & Latest Updates | Live Updates | News in Hindi DD News is India’s 24x7 news channel from the stable of the country’s Public Service Broadcaster, Prasar Bharati. It has the distinction of being India’s only terrestrial cum satellite News Channel. Launched in 2003, DD News has made a name to deliver balanced, fair, and accurate news. Subscribe: For more news go to: / ddnews Follow DD News on social media: ►Facebook: / ddnews ►English Twitter: / ddnewslive ►Hindi Twitter: / ddnewshindi ►Instagram: / ddnews_official ►Website: https://ddnews.gov.in #hindinews | #live Updates | #breakingnews | #latestnews