У нас вы можете посмотреть бесплатно Bishnoi महासभा अध्यक्ष Devendra Bishnoi पर किसने लगा दिया दुष्कर्म का आरोप ? Kuldeep ने फंसाया ? или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
Bishnoi महासभा अध्यक्ष Devendra Bishnoi पर किसने लगा दिया दुष्कर्म का आरोप ? Kuldeep ने फंसाया ? अखिल भारतीय विश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र विश्नोई (बुडिया) ने आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ हरियाणा के आदमपुर रेप का मामला दर्ज करवाने के पीछे भाजपा नेता कुलदीप विश्नोई का हाथ है। क्योंकि उनको समाज ने संरक्षक पद से हटा कर यह पद समाप्त कर दिया था। उनसे विश्नोई रत्न भी छीन लिया था। उनके लोग लगातार मेरे पर उनसे समझौता करने का दबाव बना रहे थे, लेकिन मैने इससे इनकार कर दिया था। तब कुलदीप विश्नोई के ही आदमी ने मुझे धमकी दी थी कि आपके खिलाफ महिला द्वारा एफआईआर दर्ज करवाई जा सकती, आपको जेल जाना पड़ेगा। विश्नोई ने बताया कि गत वर्ष 13 नवंबर को ही यह जानकारी में समाज को दे चुका हूं। पूरा समाज मेरे साथ है।विश्नोई ने बताया कि मुझे सोशल मीडिया से मुझे पता चला कि मेरे खिलाफ मामला दर्ज हुआ है उसके कानून में पहलू हम देख रहे हैं। गौरतलब है कि अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर देवेंद्र बिश्नोई नियुक्त है। गत वर्ष कुलदीप बिश्नोई को लेकर जब विवाद हुआ तो उन्होंने बतौर संरक्षक देवेंद्र को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटा दिया था । लेकिन उसके बाद समाज की बैठक में कुलदीप बिश्नोई को संरक्षक पद से हटकर यह पद ही समाप्त कर दिया गया। जिसके बाद से दोनों के बीच तल्खियां बढ़ गई थी। देवेंद्र बिश्नोई ने बताया कि कुलदीप बिश्नोई के परिवार ने समाज की इस संस्था पर कब्जा कर रखा था। मेरे राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मुझे हर माह उनकी हाजिरी बजानी होती थी। किसी को पत्र भी नहीं लिख सकते थे। समाज में इसको लेकर विरोध था। गत 13 नवंबर को समाज की सभा में संरक्षक पद खत्म कर उनको हटाया गया था। उसी दिन कुलदीप बिश्नोई के आदमी शिवपाल ने मुझे इस बात की धमकी दी थी। इसकी जानकारी मैं समाज को उसी दिन अपने संबोधन में बता दी थी। देवेंद्र बिश्नोई के खिलाफ 24 जनवरी को हरियाणा के हिसार जिले के आदमपुर थाने में एक 20 साल की युति द्वारा उसके साथ गत वर्ष चंडीगढ़ और जयपुर में दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया गया है। आदमपुर कुलदीप बिश्नोई परिवार का क्षेत्र है जहां से वे राजनीति करते है। इस बार के विधानसभा चुनाव में उनका बेटा भव्य विश्नोई चुनाव हार गया था। #rajasthanlatestnews #RajasthanPoliticalNews #RajasthanViralNews #RajasthanLiveNews #rajasthantak #RAT021 राजस्थान की हर खबर देखें: https://www.rajasthantak.com/ -------- About the Channel: Rajasthan Tak is a platform for the people to raise voice on issues they feel strongly about and it is a medium which will not just provide news and analysis but will also showcase the cultural heritage of the Royal Rajasthan Follow us on: Website: https://www.mobiletak.in/rajasthantak Facebook: / rajasthantakofficial Twitter: / rajasthan_tak