У нас вы можете посмотреть бесплатно US INDIA TRADE deal के साथ-साथ America ने ऐसा क्या किया कि चिढ़ गए China और Pakistan? | ABPLIVE или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
पाकिस्तान: अमेरिका ने PoK को बताया भारत का हिस्सा, इस नक्शे को देख शहबाज़-मुनीर को लगेगी मिर्ची भारत और अमेरिका ने शनिवार को अपने अंतरिम ट्रेड एग्रीमेंट के फ्रेमवर्क का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस डील को दोनों देशों के बीच आर्थिक और रणनीतिक रिश्तों को और मज़बूत करने की बड़ी कड़ी माना जा रहा है। लेकिन इस घोषणा के साथ ही अमेरिका की तरफ से जारी किया गया एक नक्शा भी चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। यह नक्शा चुपचाप जारी किया गया था, लेकिन कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और तेज़ी से फैलने लगा। नमस्कार, मेरा नाम है श्वेता शर्मा, और आज बात अमेरिका के भारत पर “लट्टू” होने की है। और होता भी क्यों न… अब तो डील हो गई है! इस नक्शे की सबसे अहम बात यह है कि अमेरिका ने इसमें पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर यानी PoK को भारत का हिस्सा दिखाया है। PoK पर पाकिस्तान लंबे समय से अपना दावा करता रहा है। ऐसे में अमेरिका की तरफ से जारी किया गया यह नक्शा पाकिस्तान के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि चीन के लिए भी यह नक्शा परेशानी बढ़ाने वाला है, क्योंकि इसमें अक्साई चिन को भी भारत का हिस्सा बताया गया है, जिस पर चीन दावा करता रहा है। यह नक्शा अमेरिका के ऑफिस ऑफ ट्रेड रिप्रेज़ेंटेटिव ने ट्रेड डील के दस्तावेज़ों के साथ जारी किया। वैसे तो इस डॉक्यूमेंट का फोकस व्यापार और सहयोग पर था, लेकिन असली ध्यान इस नक्शे ने खींच लिया। विशेषज्ञों का मानना है कि यह सिर्फ एक तकनीकी दस्तावेज़ नहीं, बल्कि एक मज़बूत राजनीतिक संदेश भी है, जिसका असर दक्षिण एशिया की राजनीति पर पड़ सकता है। भारत पहले से ही साफ कहता आया है कि जम्मू-कश्मीर उसका अभिन्न हिस्सा है। इस मुद्दे पर भारत का रुख कभी नहीं बदला। अपनी क्षेत्रीय संप्रभुता के लिए भारत को किसी और देश की मंज़ूरी की ज़रूरत नहीं है। पहले जब अमेरिका की एजेंसियां नक्शे जारी करती थीं, तो विवादित इलाकों को अलग तरह से दिखाया जाता था, ताकि पाकिस्तान की संवेदनशीलता का ध्यान रखा जा सके। लेकिन ट्रंप प्रशासन के दौरान जारी यह नया नक्शा पाकिस्तान के दावों को लगभग पूरी तरह नज़रअंदाज़ करता दिखता है। इससे यह संकेत मिलता है कि इस मुद्दे पर अमेरिका का रुख पहले से अलग हो सकता है। सोशल मीडिया पर भी लोग इसे भारत के लिए एक बड़ी कूटनीतिक जीत बता रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह सब उस समय हो रहा है, जब पाकिस्तान अमेरिका को खुश करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा। कभी ट्रंप के लिए नोबेल पुरस्कार की सिफारिश, तो कभी अमेरिकी सेना को अपनी ज़मीन इस्तेमाल करने का ऑफर। लेकिन इसके बावजूद अमेरिका के लिए भारत ज़्यादा अहम बना हुआ है। भारत की सोच, उसका स्टैंड, उसकी संप्रभुता और अखंडता अमेरिका के लिए मायने रखती है। यानी पाकिस्तान चाहे जितनी भी कोशिश कर ले, अमेरिका का यह नक्शा साफ संदेश देता है कि वह उसकी बातों में आने वाला नहीं है। #indiaustrade #indiausrelations #indiamap #america #india #pmmodi #donaldtrump #pakistan #china यह बदलाव ट्रेड डील के बाद आया है। भारत की कड़ी बातचीत के बाद यह समझौता हुआ, जिससे अमेरिका भी संतुष्ट नज़र आ रहा है। शायद इसी खुशी को वह अलग-अलग तरीकों से, जैसे इस नक्शे के ज़रिए, ज़ाहिर कर रहा है। साथ ही, यह चीन को डाउनप्ले करने का भी एक मौका था। एक ही नक्शे से अमेरिका ने दो देशों को उनकी “हकीकत” दिखा दी। कुल मिलाकर, इंटरिम ट्रेड डील के साथ जारी हुआ यह नक्शा न सिर्फ आर्थिक रिश्तों को उजागर करता है, बल्कि क्षेत्रीय राजनीति में भी नई बहस छेड़ देता है। आने वाले समय में इसका असर भारत-अमेरिका संबंधों और पाकिस्तान-चीन की प्रतिक्रिया पर काफी हद तक निर्भर करेगा। #ABPLIVE #ABPLIVEChannel Subscribe to ABPLIVE: / @abp_live About Channel: ABPLIVE एक समाचार चैनल है जो नवीनतम शीर्ष समाचारों, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन, राजनीति और कई और अन्य कवरेज प्रदान करता है। यह चैनल मुख्य रूप से भारत के विभिन्न हिस्सों से नवीनतम समाचारों का विस्तृत विवरण प्रदान करता है। ABPLIVE is a news hub which provides you with the comprehensive up-to-date news coverage from all over India and World. Get the latest top stories, current affairs, sports, business, entertainment, politics, astrology, spirituality, and many more here only on ABP News Hindi. ABPLIVE is a popular Hindi News Channel made its debut as STAR News in March 2004 and was rebranded to ABP News from 1st June 2012. The vision of the channel is 'Aapko Rakhe Aagey' - the promise of keeping each individual ahead and informed. ABP News is best defined as a responsible channel with a fair and balanced approach that combines prompt reporting with insightful analysis of news and current affairs. ABP News maintains the repute of being a people's channel. Its cutting-edge formats, state-of-the-art newsrooms commands the attention of 48 million Indians weekly. Watch Live on https://abplive.com/live-tv ABP Hindi: https://abplive.com/ ABP English: https://news.abplive.com/ Download ABP App for Apple: https://itunes.apple.com/in/app/abp-l... Download ABP App for Android: https://play.google.com/store/apps/de... Social Media Handles: Instagram: / abpnewstv Facebook: / abpnews Twitter: / abpnews