У нас вы можете посмотреть бесплатно मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली कमेटी से शिक्षाकर्मियों में उम्मीद जगी или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली कमेटी से शिक्षाकर्मियों में उम्मीद जगी ( आज शिक्षा प्रतिनिधि) पटना। राज्य में परीक्षाफल अनुदानित स्कूल-कॉलेजों के शिक्षक-कर्मियों की उम्मीदें मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली कमेटी से बंध गयी हैं। वर्ष 2005 में बिहार की सत्ता संभालने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने वित्तरहित शिक्षा नीति के तहत चल रहे माध्यमिक विद्यालयों, इंटरमीडिएट कॉलेजों एवं डिग्री कॉलेजों के लिए परीक्षाफल अनुदान की व्यवस्था लागू की। इस व्यवस्था के तहत अनुदान की राशि में संबंधित स्कूल-कॉलेजों को आंतरिक स्त्रोत से प्राप्त राशि का सत्तर फीसदी हिस्सा मिला कर शिक्षक कर्मियों को वेतन का भुगतान किया जाना है। लेकिन, किसी भी स्कूल-कॉलेज द्वारा आंतरिक स्त्रोत से प्राप्त राशि का सत्तर फीसदी हिस्सा मिला कर शिक्षक कर्मियों को भुगतान नहीं किया जा रहा है। संबद्ध डिग्री कॉलेजों द्वारा समय से अनुदान राशि का उपयोगिता प्रमाणपत्र नहीं सौंपे जाने के चलते आठ शैक्षिक सत्रों का परीक्षाफल आधारित अनुदान लंबित है। इसके मद्देनजर शिक्षक कर्मियों द्वारा परीक्षाफल अनुदानित स्कूल-कॉलेजों के अधिग्रहण-अंगीभूतिकरण या उन्हें घाटानुदान की श्रेणी में लाने की मांग की जा रही है। तर्क यह है कि वर्तमान में जितनी राशि राज्य सरकार द्वारा परीक्षाफल आधारित अनुदान मद में दी जा रही है, उसमें अगर थोड़ी राशि और मिला दी जाय, तो शिक्षक कर्मियों को पूर्ण वेतन का भुगतान हो जायेगा। नतीजतन, परीक्षाफल आधारित स्कूल-कॉलेजों की समस्याओं पर विचार के लिए गत बिहार विधान सभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू होने के पहले परीक्षाफल अनुदानित स्कूल-कॉलेजों के मामले में राज्य सरकार ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में नौ सदस्यीय कमेटी गठित की थी। लेकिन, गठन के बाद आदर्श आचार संहिता लागू होने की वजह से कमेटी बैठ नहीं पायी। शिक्षक-कर्मियों की उम्मीद थी कि सरकार के गठन के बाद कमेटी बैठेगी। इस बीच शिक्षा विभाग भी दो हिस्से में बंट गया। इसके तहत उच्च शिक्षा पृथक विभाग बना। उच्च शिक्षा के अलग विभाग बनने से संबद्ध डिग्री कॉलेजों के शिक्षक कर्मियों में नवगठित विभाग से उम्मीद जग गयी। इस बीच शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने शुक्रवार को बिहार विधान परिषद की कार्यवाही प्रारंभ होते ही सभापति के माध्यम से मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली नौ सदस्यीय कमेटी की बैठक एक सप्ताह में बुलाने की घोषणा की। इससे शिक्षक-कर्मियों की उम्मीदों में जान आ गयी है। #educationalnews95 #bihareducation #biharnews #educationdepartment #patnanews #biharteachernews #bihargovt #शिक्षाकर्मी #परीक्षाफलअनुदान #मुख्यसचिवकमेटी #बिहारशिक्षा #नीतीशकुमार #शिक्षानिति #अनुदानितस्कूल #उच्चशिक्षा #बिहारविधानपरिषद #शिक्षामंत्रीसुनीलकुमार #टीचरसमस्याएं #बिहारन्यूज #एजुकेशनअपडेट #शिक्षकवेतन 📢 Your voice for education, empowerment & awareness! ज्ञान ही शक्ति है, और शिक्षा से बदलता है जीवन का हर पहलू। हमारे शिक्षा समाचार चैनल से जुड़ें और रहिए हर नई जानकारी से अपडेट।" #educationalnews95 @educatiinalnews95 WhatsApp Group:- https://whatsapp.com/channel/0029VazQ... Arattai Swadeshi App:- https://aratt.ai/@educational_news_95 WhatsApp channel:https://whatsapp.com/c... https://whatsapp.com/channel/0029VazQ... Twitter🐦🐦:https://x.com/PratikPr... Telegram 🔗: https://t.me/pratikpra...