У нас вы можете посмотреть бесплатно पलायन की मार झेलता एक गांव -खेतीगाड़, जहां बचा है मात्र एक परिवार। или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
पहाड़ों से पलायन की समस्या आज हमारी मुख्य समस्या बनती जा रही है। पहाड़ के वे मूल निवासी जिन्होंने अपनी कई पीढ़ियों को पलते बढ़ते पनपते उजड़ते इन पहाड़ों में देखा वे लोग आज अपने और अपने परिवारों की बुनियादी जरूरतों के अभाव में अपनी पितरकुडि अपनी जन्मभूमि को छोड़कर मैदानों में और बड़े शहर कस्बों की तंग गलियों में जीवन गुजारने पर मजबूर हैं। गरीब हो या अमीर आज पलायन की एक ऐसी भीड़चाल है जिससे कि कोई भी आज बचा नहीं है ।कोई मजबूरी बस तो कोई एक दूसरे को देखा देखी अपनी पितृ भूमि अपनी मातृभूमि को छोड़कर शहरों की भीड़ भाड़ में बसने में लगा हुआ है । लोग अपने पूरे जीवन की कमाई हल्द्वानी खटीमा रामनगर रुद्रपुर देहरादून हरिद्वार की तरफ जमीन खरीदने और मकान बनाने में लगा देते हैं। ऐसा ही एक उदाहरण चंपावत जिले के दूरस्थ दुर्गम गांव खेतीगाढ़ में देखने को मिलता है जहां पर 20 -25 परिवार एक वक्त रहा करते थे लेकिन आज वहां पर सन्नाटा पसरा है , आज यहां एकमात्र परिवार रह गया है और वो परिवार भी बस चंद महीनों का मेहमान है। इस परिवार के तारा मोहन पांडेय जी अपने पिताजी का वार्षिक श्राद्ध करने के तुरंत बाद अपने इस गांव को अलविदा कह जाएंगे। उसके बाद ये गांव हो जाएगा पूरी तरह से वीरान। तो आज एक लंबा तकलीफदेह सफर पूरा करने के बाद इस गांव में आकर गांव के खाली पड़े मकानों से बातचीत की बंजर होते खेतों में उम्मीद की कुछ किरणें ढूंढने की कोशिश की ,गांव में रह रहे एकमात्र परिवार के मुखिया से कुछ बातचीत की, उनके मन के भाव को जाना कि अपने घर को छोड़ते समय उनके दिल पर क्या बीतेगी । तो इन सारी चीजों को एक वीडियो के माध्यम से पिरोकर आपके सामने लाने का छोटा सा प्रयास किया है ,उम्मीद करता हूं ये वीडियो आपको पसंद आएगी और साथ-साथ मेरी ये वीडियो प्रेरणा होगी उन लोगों के लिए जो अपनी पितृ भूमि मातृभूमि को छोड़कर शहरों में बस गए हैं। तो ये वीडियो आपको कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताइएगा , गर आपका कोई भी शिकायत या सुझाव हो तो उसका भी मेरे चैनल पर स्वागत है । अगर कोई ऐसा ही गांव कुमाऊं में आपकी नजर में हो तो उसका नाम , जिला , तहसील, ब्लॉक और लोकेशन कमेंट में साझा करियेगा। धन्यवाद..💐💐 आपका - C.S PANDDY A FELLOW TRAVELLER