У нас вы можете посмотреть бесплатно रेल कर्मचारियों की मांगों को लेकर ECREU का शांतिपूर्ण प्रदर्शन, नैतिक समर्थन में पैदल मार्च। или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
रेल कर्मचारियों की मांगों को लेकर ECREU का शांतिपूर्ण प्रदर्शन, नैतिक समर्थन में आयोजित हुआ पैदल मार्च। ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन्स (AICCTU) से संबद्ध ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन (ECREU) द्वारा बुधवार को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में नैतिक रूप से शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह हड़ताल 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य देशभर के श्रमिकों की प्रमुख समस्याओं और मांगों को उजागर करना है। इस अवसर पर नवगछिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-1 पर यूनियन की थाना शाखा बिहपुर के पदाधिकारी- सचिव शशिकांत प्रसाद सिंह, अध्यक्ष विभाष कुमार, कोषाध्यक्ष गणेश कुमार, संयुक्त सचिव तेजपाल तेजा, मंडल कमिटी के सदस्य सुबोध कुमार और थानाबिहपुर शाखा के कार्यकारी अध्यक्ष सचित कुमार सुमन, संगठन सचिव निहार रंजन, संयुक्त सचिव 2 प्रियव्रत सर और संगठन सचिव 2 ब्रजमोहन जी सहित अन्य कर्मचारी और पदाधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने जनसभा कर अपनी आवाज बुलंद की और बाद में एक पैदल मार्च भी निकाला। ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन ने इस हड़ताल को नैतिक समर्थन देते हुए रेलवे कर्मचारियों से जुड़ी 10 प्रमुख मांगों को दोहराया। इन मांगों में पूंजीपतियों के हित में बनाए गए चारों श्रम कानूनों को रद्द करना, पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू करना, रेलवे में रिक्त पदों को शीघ्र भरना, आउटसोर्सिंग पर रोक लगाना, ठेका मजदूरों को समान कार्य के लिए समान वेतन देना, आठवें वेतन आयोग में छह सदस्यीय परिवार को आधार मानना, बोनस भुगतान सातवें वेतन आयोग के अनुरूप करना, तथा 14/2 और 55/30 जैसे विवादास्पद नियमों को समाप्त करना शामिल हैं। इस मौके पर यूनियन द्वारा अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन भी तैयार किया गया, जिसे अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। @kosinews