У нас вы можете посмотреть бесплатно अष्टभुजा माता मंदिर: दिव्य शक्ति और महिमा | Ashthabhuja Mata Temple | Himachal Pradesh или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
जय माता दी !! आप सभी भक्तों का हमारे कार्यक्रम दर्शन में हार्दिक अभिनन्दन... हर बार की तरह इस बार भी हम अपने कार्यक्रम के माध्यम से आपको दर्शन करवाने जा रहे हैं, एक प्रसिद्ध, अति सुंदर एवं प्राचीन मंदिर के, जिसका इतिहास द्वापर कालीन है, तो आइये चलते हैं इस दिव्य "अष्टभुजा माता मंदिर" की यात्रा पर । भक्तो, "अष्टभुजा माता मंदिर " हिमाचल प्रदेश के ज्वालामुखी क्षेत्र कांगड़ा में स्थित है, इस मंदिर का इतिहास द्वापर युग से जुड़ा है, अष्टभुजा माता, दुर्गा माता का ही रूप हैं, कहा जाता है कि जब द्वापर युग में देवकी वसुदेव का विवाह हुआ था तो आकाशवाणी हुयी थी की देवकी वसुदेव की आठवीं संतान ही कंस की मृत्यु का कारण बनेगी , उसी समय कंस ने देवकी और वसुदेव को कारागार में डाल दिया, तब जो भी देवकी वसुदेव की संतान होती थी उसे कंस पथ्थर पर पटक कर मार देता था , जब देवकी की आठवीं संतान भगवान् श्री कृष्ण प्रकट हुए तो द्वारपाल सो गए और कारागार के द्वार खुल गए , तब वसुदेव जी श्री कृष्ण जी को लेकर गोकुल नंदभवन पहुंचे और वहां यशोदा जी से जन्मी नवजात कन्या को उठाकर ले आये ,कारागार के द्वार फिर से बंद हो गए जब कंस को ज्ञात हुआ तो वो पहले की भांति आया और कन्या को भी पथ्थर पर पटक दिया परन्तु इस बार पथ्थर पर पटकने से पहले ही कन्या कंस के हाथ से छूट गयी और आकाश में अष्टभुजा दुर्गा स्वरुप में प्रकट हो गई , और कंस को चेतावनी दी कि तू मुझे क्या मरेगा, तुझे मारने वाला पैदा हो चुका है, और माँ अष्टभुजा अदृश्य हो गयीं, उन्ही माता अष्टभुजा का मंदिर है ये ज्वालामुखी हिमाचल प्रदेश में. यहाँ पांडवो ने माँ शक्ति की आराधना और घोर तपस्या की थी , माँ ने उन्हें अष्टभुजा रूप में दर्शन दिये थे । अतः ये मंदिर बहुत प्राचीन और दिव्य मंदिर है, यहाँ पर आनेवाले भक्तो की मनोकामना माँ अष्टभुजा अवश्य पूर्ण करती है , जो भी भक्त माता अष्टभुजा देवी से सच्चे मन से प्रार्थना करता है उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। Disclaimer- यहाँ मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहाँ यह बताना जरूरी है कि तिलक किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। #AshtabhujaMataTemple #Jawalamukhi #GoddessDurga #Tilak #Darshan #HinduTemples #Sanatan #MustWatch #IndianTemples